शुक्रवार के दिन इन 5 राशियों की चांदी की तरह चमकेगी किस्मत,मां लक्ष्मी का मिलेगा विशेष आशीर्वाद
Aaj Ka Rashifal in Hindi: राशिफल एक ऐसा माध्यम है जिसकी सहायता लेकर आप अपने भविष्य में होने वाले उतार-चढ़ाव का पहले से अंदाजा लगा सकते हैं, यदि आपको आने वाले कल की परिस्थितियों का अनुमान पहले हो जाए तो आप हर परिस्थिति के लिए पहले से तैयार हो सकते हैं और हर उतार-चढ़ाव का आप आसानी से सामना कर पाएंगे, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में बहुत से परिवर्तन होते रहते हैं, जिसकी वजह से हर दिन व्यक्ति का प्रभावित होता है, यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल शुभ रहती है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन अच्छा व्यतीत होता है, परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण व्यक्ति को उस दिन बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ता है।
आज हम आपको 13 मार्च 2020 दिन शुक्रवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज शुक्रवार के दिन किन राशियों के लोगों का भाग्य मजबूत रहेगा? आज किसको फायदा और नुकसान का सामना करना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार पढ़िए।
Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 13 March 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनको आज कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलने की संभावना बन रही है। आज आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। अचानक आपको धन लाभ मिल सकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों को कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलने वाला है। आप अपने काम समय पर पूरे करेंगे। आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में आपकी अधिक रूचि बढ़ सकती है। घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको परिस्थिति के अनुसार कार्य करने की जरूरत है। तभी आपको फायदा मिल सकता है अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ेगा। घर परिवार में परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहने वाले हैं। माता-पिता से आपको लाभ मिलेगा। निजी जीवन की परेशानियां कम हो सकती है। लेकिन इस राशि वाले लोगों को किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर निर्णय लेना पड़ सकता है। जो आपके लिए काफी कठिन रहने वाला है। कोई भी फैसला आप सोच विचार किए बिना ना लें तो ही बेहतर रहेगा। भविष्य की योजनाओं पर आप गंभीरता से विचार करने वाले हैं।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको सोच समझकर शांति पूर्वक व्यवहार करने की आवश्यकता है। बेवजह की भागदौड़ बनी रहेगी। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचे। इस राशि वाले लोगों को वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। यदि आप कार्य क्षेत्र में अच्छा परिणाम हासिल करना चाहते हैं तो इधर-उधर के कामों में अपना ध्यान ना भटकायें। आपको अपने कामों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रभावशाली लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनको आज लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होने वाली है। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। कामकाज में चल रही परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में साथ काम करने वाले लोग आपकी पूरी सहायता कर सकते हैं। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। जिससे आप काफी खुश रहेंगे। किसी महिला मित्र के सहयोग से आप अपना कोई जरूरी काम पूरा करेंगे। सरकारी अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज आपका भाग्य चरम सीमा पर रहेगा। भाग्य के बलबूते आज आपको अच्छा फायदा मिल सकता है।