16 अप्रैल गुरुवार को किन राशियों पर रहेगी विष्णुजी की कृपा, जानिए किसकी चमकेगी किस्मत
Aaj Ka Rashifal in Hindi: राशिफल का हर किसी मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व माना गया है, आप अपनी राशि की सहायता से अपने भविष्य की परिस्थितियों के बारे में अनुमान लगा सकते हैं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होते हैं, जिसकी वजह से हर दिन व्यक्ति का अलग-अलग होता है, इस संसार में सभी लोगों की राशियां अलग-अलग होती है और उनका समय भी अलग-अलग व्यतीत होता है, यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का समय अच्छा गुजरता है, परंतु राशियों में ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ता है, आज हम आपको 16 अप्रैल 2020 दिन गुरुवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज किन राशियों के भाग्य के सितारे मजबूत रहेंगे? किन राशियों के लोगों को भगवान विष्णु जी की कृपा दृष्टि प्राप्त होगी? किनको लाभ और नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 16 April 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनको आज सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। मानसिक बेचैनी दूर हो सकती है। आप अपने कामकाज पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। कार्यों का बोझ कम हो सकता है। कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ने की संभावना बन रही है। इस राशि वाले लोगों को आज कहीं भी पैसा निवेश करने से बचना होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी अधिक रुचि रहेगी। अचानक आपको दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिसकी वजह से घर परिवार की खुशियों में बढ़ोतरी होगी। आपके आसपास के वातावरण में भी खुशहाली देखने को मिलेगी।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने किसी मित्र की सहायता से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। आपकी योजनाओं को सही दिशा मिल सकती है। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। इस राशि वाले लोगों को आज वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा। मित्रों के साथ मिलना जुलना हो सकता है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिल सकता है। आपके निजी जीवन में जो भी कठिन परिस्थितियां चल रही हैं उनका समाधान निकल सकता है।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों को सेहत से जुड़ी हुई परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। आप किसी बात को लेकर मानसिक तनाव महसूस करेंगे। जीवन साथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आप अपनी योजनाओं में कुछ परिवर्तन करने की कोशिश कर सकते हैं। शाम के समय आपका मानसिक तनाव कम होगा। शुभ कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखने की जरूरत है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन शुभ रहने वाला है। घर परिवार में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। लेकिन आज आप कोई भी जोखिम भरा कार्य अपने हाथ में ना लें। परिजनों की पूरी सहायता मिलेगी। घर परिवार के किसी बड़े बुजुर्ग की तबीयत खराब हो सकती है। जिसको लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। यदि आप कहीं भी निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच विचार अवश्य करें। आप हर कठिन परिस्थिति का समाधान अपनी बुद्धिमानी से निकाल सकते हैं।