16 मार्च सोमवार को इन 6 राशियों के जीवन में होने वाला है कुछ अच्छा, महादेव का मिलेगा साथ
Aaj Ka Rashifal in Hindi: राशिफल एक ऐसा माध्यम है जिसकी सहायता लेकर आप अपने भविष्य में होने वाले उतार-चढ़ाव का पहले से अनुमान लगा सकते हैं, दरअसल, रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में कुछ ना कुछ बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है, ज्योतिष विद्या की सहायता लेकर आपकी राशियों की स्थिति के बारे में जानकारियां प्राप्त की जा सकती है, आपकी राशि में ग्रहों की स्थिति कैसी है? ग्रहों की चाल आपकी राशियों पर क्या प्रभाव डाल रहा है? इससे जुड़ी हुई बहुत सी बातें आप पता लगा सकते हैं, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए पहले से तैयार हो सके और आने वाली कठिनाइयों का आप आसानी से सामना कर पाए।
आज हम आपको 16 मार्च 2020 दिन सोमवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज आपकी किस्मत के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं? आज किन राशियों के लोगों को लाभ मिलेगा और किसको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार पढ़िए।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 16 March 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका सोमवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार ही लाभ की प्राप्ति होगी। कामकाज की बाधाएं कुछ कम हो सकती हैं। जरूरी यात्रा से आपको बाहर जाना पड़ेगा। जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। परंतु वाहन के प्रयोग में आप सावधानी बरतें। शारीरिक क्षमता से अधिक आपको कार्य करने पड़ सकते हैं। आपको थकावट महसूस होगी। घर परिवार का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का समय अन्य दिनों की तुलना में बेहतर होने वाला है। आज आपको कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने किसी प्रिय व्यक्ति के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। इस राशि के लोग शेयर मार्केट में निवेश करने की योजना बनाएंगे। जो भविष्य में जाकर काफी लाभदायक रहने वाला है। परिवार वाले आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन कई मामलों में शुभ साबित रहने वाला है।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज बहुत सी जिम्मेदारियां पूरी करनी पड़ सकती है। इसलिए आप हर जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार रहें। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कामकाज की योजनाएं सफल हो सकती है। आपको अपने द्वारा किए गए संघर्ष का अच्छा फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। घर परिवार के लिए नए वस्त्रों और आभूषणों की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। मनोरंजन के कार्यो में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। शाम के समय आपके घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर परिवार की खुशियां बढ़ेंगी।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपनी समझदारी से सफलता हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं का हल निकल सकता है। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे। साथ काम करने वाले लोग आपका पूरा सहयोग देंगे। आप किसी अपने प्रियजन से मुलाकात कर सकते हैं। जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। आपके रुके हुए कामकाज पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है।