17 अप्रैल शुक्रवार को इन 6 राशियों को मिलेगा सुख, लक्ष्मी कृपा से किस्मत के सितारे होंगे मजबूत
Aaj Ka Rashifal in Hindi: राशिफल एक ऐसा माध्यम है जिसकी सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां हासिल कर सकता है, भविष्य में आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि से पता लगा सकते हैं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में बहुत से बदलाव देखने को मिलते हैं, ग्रहों की बदलती चाल की वजह से ही व्यक्ति के जीवन में अच्छा और बुरा समय आता है, यदि किसी दिन ग्रहों की चाल आपकी राशि में ठीक है तो इसकी वजह से आपका दिन अच्छा व्यतीत होता है, परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में कठिनाइयां उत्पन्न होने लगती है, आज हम आपको 17 अप्रैल 2020 दिन शुक्रवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज आपकी किस्मत के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, आज किन राशियों के लोगों के ऊपर लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी? किन राशियों को सुख और किन राशियों को दुख मिल सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 17 April 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का समय अनुकूल रहने वाला है। अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना बन रही है। जिसकी वजह से आपका दिन बहुत ही बेहतर रहने वाला है। थोड़ा कामकाज का दबाव अधिक रहेगा। जिसके कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। जीवन साथी के साथ आप अच्छा महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इस राशि वाले लोग प्रेम संबंधित मामलों को लेकर थोड़े भावुक हो सकते हैं। इसलिए आज आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आपके कार्य क्षमता की तारीफ हो सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। लेकिन इस राशि वाले लोगों को अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है, मौका मिलने पर आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। घर के कामकाज में आप थोड़े व्यस्त रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन ठीक-ठाक साबित होगा। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी बातें हो सकती है। आर्थिक पक्ष बेहतर रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों को अधिक तनाव लेने से बचना होगा। आज आप अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें। तेल मसाले वाली चीजों का सेवन करने से आपको बचना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी की पूरी सहायता मिलेगी। बच्चों के साथ आप हंसी खुशी समय व्यतीत करेंगे। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आपके आत्मविश्वास का स्तर बढ़ सकता है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन सुकून भरा रहने वाला है। मानसिक चिंता दूर होगी। निजी जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है। करियर में आपको सफलता के अच्छे मौके मिलेंगे। संतान की सेहत में मामूली नरमी देखने को मिल सकती है जिससे आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना सकते हैं। कोई भी निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। माता से स्नेह और सहयोग मिलेगा। आज आप धन का लेन-देन करने से बचें।