18 मार्च बुधवार को इन 7 राशियों के लोग रहेंगे भाग्यशाली, रुके कामकाज होंगे पूरे
Aaj Ka Rashifal in Hindi: ज्यादातर लोग अपनी राशियों की सहायता से अपने भविष्य के बारे में जानकारियां जुटाने की कोशिश करते हैं, बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने भविष्य के प्रति काफी गंभीर है, जिसके लिए यह ज्योतिष विद्या की सहायता लेते हैं, ज्योतिष विद्या में आपका राशिफल और कुंडली देखकर आने वाले समय के उतार-चढ़ाव का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए पहले से तैयार हो सके और किसी भी चुनौती का आसानी से सामना कर पाए, दरअसल, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार रोजाना ही ग्रहों की चाल में बदलाव होते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर उसका अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है, जैसी स्थिति ग्रहों की राशि में होती है उसी के अनुसार व्यक्ति को फल की प्राप्ति होती है, यानी ग्रहों की चाल का मनुष्य के जीवन में उतार-चढ़ाव का जिम्मेदार माना गया है।
आज हम आपको 18 मार्च 2020 दिन बुधवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज किन राशियों के लोगों के ऊपर विघ्नहर्ता गणेश की कृपा दृष्टि बनी रहेगी? किन राशियों को आज फायदा और नुकसान से गुजरना पड़ेगा? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार पढ़िए।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 18 March 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनको बुधवार के दिन उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ेगा। इसलिए आप हर तरह के उतार-चढ़ाव के लिए पहले से तैयार रहें। आपके मन में उलझन की स्थिति बनी रहेगी। इसलिए आपको अपने मन पर काबू रखना होगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना कठिन रहेगा। आप अपना मन शांत रखें। किसी भी सफर के दौरान आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। वाहन के प्रयोग में आप बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। खानपान का संतुलन बना कर रखना होगा। घर परिवार का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। बच्चों के भविष्य से जुड़ी हुई कोई योजना बना सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन सफलता वाला रहने वाला है। आपको अपने महत्वपूर्ण कामकाज में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। विघ्नहर्ता गणेश जी की कृपा से शुभ समाचार मिल सकता है। जिससे घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपको तरक्की के नए अवसर हासिल होंगे। आज अपनों का पूरा सहयोग प्राप्त होने वाला है। मित्रों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। रुके हुए काम काज आज पूर्ण हो सकते हैं। आपकी इच्छा बहुत ही शीघ्र पूरी होने वाली है। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका मन कामकाज में लगेगा। महत्वपूर्ण कार्य की योजना सफल हो सकती है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। जिनकी सहायता से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। बच्चों की तरफ से खुशियां प्राप्त होगी। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी अधिक रूचि रहने वाली है। भाई बहनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। अचानक लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में समझदारी से काम लेने की जरूरत है। कोई भी कदम उठाने से पहले सोच विचार अवश्य कीजिए। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार आरंभ करते हैं तो उसका आपको बराबर का लाभ मिलने वाला है। शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। किसी यात्रा के दौरान आपको कष्ट मिलने के योग बन रहे हैं। पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।