19 मार्च गुरुवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा बड़ा धनलाभ, लेकिन लेन-देन में बरतें सावधानी
Aaj Ka Rashifal in Hindi: राशिफल एक ऐसा माध्यम है जिसकी मदद लेकर आप अपने भविष्य की बहुत सी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं, आपको अगर अपने आने वाले कल के बारे में पता लगाना है तो इसके लिए ज्योतिष विद्या की सहायता ले सकते हैं, ज्योतिष विद्या में आपकी राशि और कुंडली देखकर आने वाले उतार-चढ़ाव का पहले से अनुमान लगाया जा सकते हैं ताकि आप हर परिस्थिति के लिए पहले से तैयार हो सके और आप सभी चुनौतियों का आसानी से सामना कर पाए, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मनुष्य के जीवन में जो भी उतार-चढ़ाव आते हैं इसके पीछे ग्रहों की चाल मुख्य जिम्मेदार मानी गई है, रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में छोटे बड़े बदलाव होते रहते हैं, जिसकी वजह से हर दिन व्यक्ति का अलग अलग होता है।
आज हम आपको 19 मार्च 2020 दिन गुरुवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज आपके भाग्य के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं? आज किन राशियों के लोगों को विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा? किनको फायदा और नुकसान का सामना करना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारियां आप अपनी राशि अनुसार पढ़िए
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 19 March 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका गुरुवार का दिन काफी हद तक ठीक ठाक व्यतीत होने वाला है। आपको अपना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे उनको अच्छी नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी लगन और बुद्धिमानी से आपको सफलता प्राप्त होगी। अजनबी लोगों पर आप अधिक भरोसा करने से बचें। कई क्षेत्रों में किस्मत का साथ मिल सकता है। घर परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको कार्यस्थल में आज अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप बिना सोचे समझे कहीं भी धन निवेश मत कीजिए, अन्यथा आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आप अपने खानपान पर काबू रखें। आप किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग बना सकते हैं। मित्रों और परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आप कोई भी जोखिम भरा कार्य अपने हाथ में लेने से बचें। जीवनसाथी की सहायता और प्रेम प्राप्त होगा।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है वह आज रोमांटिक मूड में नजर आएंगे। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपके अच्छे कामकाज का फल मिल सकता है। बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहने वाले हैं। आपकी योजनाएं नए सिरे से चालू हो सकती है। जिसका भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को साझेदारों की सहायता से अच्छा लाभ मिल सकता है। आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने खानपान की आदतों पर लगाम रखें। कार्य क्षेत्र में आपको अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में भारी मुनाफा मिल सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी योजना में सफलता हासिल होगी। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल मिलेगा। आपका मन शांत रहेगा। आप किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।