20 मार्च शुक्रवार को इन 4 राशियों को मिलेगा सबसे अधिक फायदा, मां लक्ष्मी का मिल रहा शुभ संकेत
Table of Contents
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
जिन लोगों की सिंह राशि है उनका आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपकी सेहत सामान्य रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। इस राशि वाले लोगों को अपने शत्रुओं से थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि यह आपके कामकाज में बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। छोटे भाई बहनों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा आज पूरी हो सकती है। आप अपने मनपसंद के भोजन का आनंद लेंगे। आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
जिन लोगों की कन्या राशि है उनको आज अपने कार्यों से मतलब रखने की आवश्यकता है। इधर-उधर की बातों पर आप ध्यान ना लगाएं। आपके व्यवहार में बदलाव आ सकता है जिसके कारण आसपास के लोग काफी परेशान रहेंगे। किसी के साथ वाद विवाद होने की संभावना बन रही है। आज आपको अपनी वाणी पर लगाम रखना होगा। नौकरी के क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक व्यतीत होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अचानक आपको निर्णय लेना पड़ सकता है। किसी भी यात्रा के दौरान वाहन के प्रयोग में लापरवाही ना बरतें। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
जिन लोगों की तुला राशि है उनका आज का दिन अति उत्तम रहेगा। माता लक्ष्मी जी की कृपा से किस्मत के सितारे चमक सकते हैं। आपकी सभी योजनाएं आज पूरी होंगी। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपको कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आप अपनी मनोकामनाओं को शीघ्र ही पूरा कर सकते हैं। कार्यस्थल में सहकर्मियों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। माता की तरफ से प्रेम और सहायता मिलेगी। घर परिवार में आपकी अहमियत बढ़ सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
जिन लोगों की वृश्चिक राशि है उनको आज अपने भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जिसकी वजह से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहने वाला है। रुपए पैसों के मामले में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कारोबार में विस्तार होने की संभावना बन रही है। सामाजिक क्षेत्र में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धन निवेश करने की योजना बना सकते हैं। जिसके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। पुरानी मेहनत रंग ला सकती है। आप किसी नए कार्य की तरफ प्रेरित होंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। मौज-मस्ती के लिए कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।