21 मार्च शनिवार को बन रहा शुभ संयोग, इन 6 राशियों को शनि कृपा से मिलेगा शुभफल
Aaj Ka Rashifal in Hindi: मनुष्य के लिए हर दिन उसके लिए बहुत ही खास होता है, कभी मनुष्य अपना दिन अच्छा व्यतीत करता है तो कभी कष्ट उत्पन्न होने लगते हैं, दरअसल, रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होते हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर इनका कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है, अगर किसी राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति को हर क्षेत्र में विजय हासिल होती है और शुभ परिणाम मिलते हैं, परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है।
आज हम आपको 21 मार्च 2020 दिन शनिवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज ज्योतिष गणना के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा? किन राशि के जातकों को शुभ फल मिलेगा और किनको कठिन समय से गुजरना पड़ सकता है? आप अपनी राशि अनुसार इसकी जानकारी आज के राशिफल (Aaj Ka Rashifal) में जानिए।
Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 21 March 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनकी किस्मत के सितारे आज इनके पक्ष में रहने वाले हैं। शनि देवता की कृपा से कार्यक्षेत्र में आपको प्रगति हासिल होने के संकेत मिल रहे हैं। आपका मन आज चंचल होगा। इसलिए आज आपको अपने मन पर काबू रखने की आवश्यकता है। किसी यात्रा के दौरान आपको अच्छा फल मिलेगा। सोचा हुआ काम आज पूरा हो सकता है। जिसकी वजह से आपका मन आनंदित होगा। भाग्य के बलबूते आपको बड़ा धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी खुशी समय व्यतीत करेंगे।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन सामान्य तौर पर गुजरने वाला है। आज आप रोमांटिक हो सकते हैं। परिवारिक जीवन में आपसी सहयोग और प्रेम बना रहेगा। बच्चों की तरफ से खुशियां प्राप्त हो सकती है। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी अधिक रूचि रहेगी। अचानक से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जिससे आप काफी खुश होंगे। निजी जीवन के उतार-चढ़ाव से छुटकारा मिलेगा। कार्यस्थल की परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेगी। किसी बड़ी योजना का फल आपको मिल सकता है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके ऊपर शनि देवता की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके द्वारा लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय फायदेमंद साबित हो सकता है। परंतु इस राशि वाले लोगों को आज अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखना होगा अन्यथा चोरी या गुम होने की संभावना बन रही है। आज आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों से बातचीत हो सकती है। कामकाज का दबाव अधिक होने की वजह से आप थकान और मानसिक परेशानी महसूस करेंगे।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार से आपको खुशी प्राप्त होगी। प्यार संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अचानक किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आपकी सेहत सामान्य रहेगी। बाहर के खानपान से दूर रहें। अचानक किसी विशेष कार्य से आपको बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। आज आप कहीं भी धन निवेश करने से बचें।