22 मार्च रविवार का दिन इन 7 राशियों के लिए रहेगा शुभ, सूर्य देवता की कृपा से चमकेगी किस्मत

Share

Aaj Ka Rashifal in Hindi: राशिफल एक ऐसा माध्यम है जिसकी सहायता लेकर आप अपने भविष्य के उतार-चढ़ाव का पहले से अनुमान लगा सकते हैं, हर कोई व्यक्ति आजकल अपने भविष्य को लेकर काफी सोच विचार करता है, वह अपने बेहतर भविष्य के लिए बहुत ही कोशिश करता है, परंतु आपके जीवन में भी बहुत से उतार-चढ़ाव आते हैं, जिसके पीछे ग्रहों की चाल मुख्य जिम्मेदार मानी गई है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी राशियों के लोगों की राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है, इस परिवर्तन का कैसा फल मिलेगा? यह इनकी स्थिति पर निर्भर करता है।

आज हम आपको 22 मार्च 2020 दिन रविवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज किन राशियों का समय बेहतर गुजरेगा, किन को फायदा और नुकसान से गुजरना पड़ सकता है, इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 22 March 2020 Horoscope

Aaj Ka Rashifal in Hindi
Aaj Ka Rashifal in Hindi

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपके जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए प्रयास का फल मिल सकता है। आप किसी नए कार्य की योजना बनाएंगे। जिसमें आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार में विस्तार हो सकता है। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के लोगों के साथ आप आज का दिन बहुत ही आनंद पूर्वक व्यतीत करने वाले हैं। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को पढ़ाई में अधिक रुचि रहेगी। आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी अधिक रुचि रहेगी, आपके किसी जरूरी कार्य में प्रभावशाली लोगों की सहायता मिल सकती है, जिससे आपके कार्य सफल होंगे। विदेश में कार्य कर रहे लोगों का समय अच्छा रहेगा। अचानक आपको अपने किसी करीबी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है। जिससे आपका मन खुश होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन फलदाई रहने वाला है। आप अपने अटके हुए कार्य पूरे कर सकते हैं। पिता की सहायता से आपको लाभ मिलेगा। घर परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिल सकता है। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। शुभ कार्यों में धन खर्च होने की संभावना बन रही है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। पूजा पाठ से आपके मन को शांति मिलेगी। मित्रों के साथ मिलना जुलना हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में लेने से बचें अन्यथा आपको भारी नुकसान हो सकता है। आप किसी यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। परंतु किसी भी यात्रा के दौरान आपको सतर्क रहने की जरूरत है। वाहन के प्रयोग में आप सावधान रहें। घरेलू जरूरतों पर अधिक धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आपको गंभीरता से सोच विचार करना होगा। बाहर के खानपान से दूर रहे। कुछ नए लोगों से मिलना जुलना हो सकता है।

बाकी राशियों की जानकारी के लिए आप अगला पेज देखें

Share