22 मार्च रविवार का दिन इन 7 राशियों के लिए रहेगा शुभ, सूर्य देवता की कृपा से चमकेगी किस्मत

Share

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

जिन लोगों की सिंह राशि है उनका आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा। घर परिवार में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है। जो लोग नौकरी पेशा वाले हैं उनको बहुत ही जल्द तरक्की की खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। जीवन साथी का प्रेम मिलेगा। आप दोनों के बीच तालमेल बने रहेंगे। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आप अपने विरोधियों पर विजय हासिल करेंगे। निजी जीवन अच्छा व्यतीत होगा। आप अपने किसी करीबी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

जिन लोगों की कन्या राशि है उनको आज सूर्य देवता की कृपा से कारोबार में भारी लाभ मिल सकता है। लेखन कार्य और रचनात्मक कार्यों में रूचि अधिक रहने वाला है। पढ़ने लिखने वाले लोगों को सफलता हासिल होगी। इस राशि वाले लोगों को अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सर्दी जुखाम या संक्रमण होने की संभावना बन रही है। इस राशि वाले लोगों को आज अपने किसी महिला मित्र से कष्ट मिल सकते हैं। आप आज किसी से भी बहस बाजी से दूर रहे। लंबी यात्रा पर जाने से बचना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

जिन लोगों की तुला राशि है उनका आज का दिन लव लाइफ के लिए बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। बच्चों की तरफ से किसी बात को लेकर चिंता उत्पन्न हो सकती है। आप अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें। आर्थिक मामले में आज आपको प्रगति हासिल होगी। कहीं से आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कई मामलों में किस्मत का सहयोग मिल सकता है। पिता के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। माता से प्रेम और सहयोग मिलेगा। भाई बहनों के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

जिन लोगों की वृश्चिक राशि है उनका आज का दिन पहले की अपेक्षा अच्छा व्यतीत होने वाला है। आप आज कुछ नया सीख सकते हैं। आपको अपनी गलतियों से कुछ ना कुछ सीखने को मिलेगा। आपके द्वारा बनाई गई नई योजना कारगर साबित होगी। मानसिक तनाव कम रहेगा। घर परिवार में शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी।

बाकी राशियों की जानकारी के लिए आप अगला पेज देखें

Share