22 मार्च रविवार का दिन इन 7 राशियों के लिए रहेगा शुभ, सूर्य देवता की कृपा से चमकेगी किस्मत
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
जिन लोगों की धनु राशि है उनका आज मन किसी बात को लेकर उत्साहित हो सकता है। आपको अपने कामकाज में थोड़ा ध्यान देना होगा। आपका मन चंचल होने की वजह से कामकाज में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। अचानक आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेना पड़ सकता है। कोई भी फैसला सोच समझ कर लीजिए। बातचीत के दौरान आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा। जीवनसाथी की सहायता से आपको अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। भाग्य का चक्र आपके साथ रहने वाला है। अचानक आपको दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
जिन लोगों की मकर राशि है उनके भाग्य के सितारे आज अनुकूल रहने वाले हैं। आपके दिन की शुरुआत ठीक-ठाक रहेगी। जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा। आपके मनोबल में मजबूती आएगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों को आज लेन-देन के कामों में थोड़ी समझदारी बरतनी होगी। परिवार के साथ आप यादगार पल व्यतीत करेंगे। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
जिन लोगों की कुंभ राशि है उनका आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक चिंता दूर हो सकती है। किसी पुरानी शारीरिक समस्या से छुटकारा मिलेगा। आप कार्य क्षेत्र में लगातार उन्नति हासिल करेंगे। आपके सोचे हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों में आपको अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। आपका बहुत ही शीघ्र प्रेम विवाह हो सकता है। दोस्तों के साथ बेहतर समय व्यतीत होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को आज भारी मुनाफा मिल सकता है।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
जिन लोगों की मीन राशि है उनको आज अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। आप बहस बाजी मत कीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए ऐसे लोगों से सतर्क रहें। अचानक आपको किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। नींद की कमी की वजह से शारीरिक थकान महसूस होगी।
उपरोक्त आपने Aaj Ka Rashifal in Hindi पढ़ा, आपको 22 मार्च 2020 का राशिफल कैसा लगा? इसकी जानकारी आप हमको कमेंट बॉक्स में कमेंट करके दे सकते हैं और इसको अन्य लोगों में शेयर करना ना भूले।
22 मार्च 2020 के राशिफल में कुछ भिन्नता हो सकती है, अगर आप सटीक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप किसी ज्योतिषी या पंडित से संपर्क कीजिए।