23 मार्च सोमवार को इन 5 राशियों के जीवन में आएगा उजाला, शिव शंकर का रहेगा आशीर्वाद
Aaj Ka Rashifal in Hindi: लोगों के जीवन में राशिफल का बहुत महत्व माना गया है, राशियों के आधार पर व्यक्ति अपने जीवन की परिस्थितियों का अनुमान लगा सकता है, व्यक्ति को भविष्य में क्या फल मिलेगा और किस प्रकार की स्थिति उसके जीवन में रहेगी? इसकी जानकारी राशियों की सहायता से पता लगाई जा सकती है, आजकल के समय में ज्यादातर लोग अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहते हैं, ऐसी अवस्था में आप ज्योतिष विद्या की सहायता ले सकते हैं, ज्योतिष विद्या में आपकी राशि और कुंडली देखकर आने वाले उतार-चढ़ाव का अनुमान लगाया जा सकता है, ताकि आप हर परिस्थिति का सामना करने के लिए पहले से तैयार हो सके।
आज हम आपको 23 मार्च 2020 दिन सोमवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज किन राशियों का भाग्य चमक सकता है, किनको फायदा मिलेगा और किस को नुकसान का सामना करना पड़ेगा? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार पढ़ें आज के राशिफल में।
Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 23 March 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन उत्साह भरा रहने वाला है। आपको कोई आनंददायक खबर मिल सकती है। भोलेनाथ की कृपा से घर परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। आप अपने अधूरे काम पूरे कर सकते हैं। आप किसी नई योजना पर कार्य करेंगे। जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आज आपकी कुंडली में ग्रह नक्षत्रों की स्थिति शुभ रहने वाली है। जिसकी वजह से आपको लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है वह आज काफी व्यस्त रहेंगे। आज पूरा दिन आपका काफी व्यस्त पूर्वक रहने वाला है। आप अपने अधूरे कार्य पूरे करने की कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। परिवार के लोगों के बीच आपसी तालमेल बने रहेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास का फल बेहतर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज भाग्य मजबूत रहेगा। आपके बिगड़े हुए कार्य भाग्य के बलबूते पूरे हो सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में आपको जो भी दिक्कत उत्पन्न हो रही थी उनसे छुटकारा मिल सकता है। आप किसी कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। ईश्वर की आराधना में आपका मन लगेगा। जिससे आपके मन को शांति प्राप्त होगी। निजी जीवन में चल रही परेशानियां कम हो सकती है। परिवार के लोगों के बीच प्रेम बढ़ेगा। आप आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों को वाहन चलाते समय सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा शारीरिक हानि हो सकती है। किसी पुरानी समस्या की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला लेते वक्त सोच विचार अवश्य कीजिए। आप अपने व्यवसाय में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। परंतु कोई भी बदलाव करने से पहले आप ठीक प्रकार से सोच विचार कर ले तो ही बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिल सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।