24 अप्रैल शुक्रवार को ग्रहों का बड़ा फेरबदल, जानिए आपकी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Share

Aaj Ka Rashifal in Hindi: राशिफल का हर किसी मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व माना गया है, आप अपनी राशि की सहायता से अपने भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां हासिल कर सकते हैं, आजकल के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने भविष्य को लेकर काफी गंभीर रहते हैं, भविष्य से जुड़ी हुई जानकारी प्राप्त करने के लिए ज्योतिष विद्या एक सरल मार्ग माना गया है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति में रोजाना ही परिवर्तन होते रहते हैं, जिसके कारण सभी 12 राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है, अगर ग्रहों की स्थिति किसी राशि में ठीक है तो इसका शुभ परिणाम मिलता है परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने लगती है, आज हम आपको 24 अप्रैल 2020 दिन शुक्रवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज आपकी किस्मत के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं? आज किन राशियों के लोगों को फायदा मिलेगा और किसको नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसके बारे में जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जाने।

Table of Contents

Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 24 April 2020 Horoscope

मेष राशिफल (Aries Horoscope Today, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आप तन मन से स्वस्थ रहेंगे। कामकाज में आपका पूरा ध्यान लगेगा। पिछले किए गए कार्य का आपको नतीजा मिल सकता है। घर परिवार के लोग आपका पूरा सहयोग देंगे। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। अचानक आपको शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है परंतु इसका आपको फायदा मिलेगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। मित्रों की पूरी सहायता मिलेगी।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। आज आपके मन में किसी बात को लेकर बेचैनी उत्पन्न हो सकती है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। किसी का भला करने पर भी आप पर विपत्ति आने की संभावना बन रही है। पैसों के लेनदेन से बचना होगा। आज आप वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन विशेष फलदाई रहने वाला है। व्यापार में आपको भारी मुनाफा मिल सकता है। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अति उत्तम रहेगा। इसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ सकता है। कई क्षेत्रों से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपके सभी कार्य पूरे होंगे। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। अचानक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी अधिक रूचि रहेगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज हर कार्य सरलता से पूरा हो जाएगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहने वाले हैं। कामकाज में आप थोड़े व्यस्त रहेंगे। जिसकी वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने पुराने मित्र से बातचीत कर सकते हैं। बच्चों के साथ आप हंसी खुशी समय व्यतीत करेंगे। अचानक आपको किसी नए कार्य करने की प्रेरणा मिल सकती है। पति पत्नी के बीच तालमेल बने रहेंगे।

Share