24 मार्च मंगलवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा सबसे शुभ, बजरंगबली की कृपा से खुलेगा भाग्य

Share

Table of Contents

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

जिन लोगों की सिंह राशि है उनका आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जीवन साथी के साथ आपको अच्छे तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, अन्यथा किसी के साथ वाद विवाद होने की संभावना बन रही है। व्यापार में साझेदारों का पूरा सहयोग मिल सकता है। निजी जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। आप किसी धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं। किसी यात्रा की योजना बनते बनते टल सकती है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

जिन लोगों की कन्या राशि है उनको आज पारिवारिक सुख की प्राप्ति हो सकती है। बजरंगबली के आशीर्वाद से आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। आपके कामकाज को नई दिशा मिलने की संभावना बढ़ रही है। लेखन और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय अच्छा रहने वाला है। आज रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। आप धन का संचय करने में सफल रहेंगे। आप बाहर के खानपान से आज दूर रहें अन्यथा आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। जरूरी कामकाज में विशेष लोगों का सहयोग मिलेगा। जिससे आपके कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

जिन लोगों की तुला राशि है उनका आज का दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। पढ़ने लिखने वाले लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। रिश्तो में प्रेम बना रहेगा। घरेलू वातावरण खुशहाल रहने वाला है। प्रेम संबंधित मामलों से जुड़े हुए लोगों को कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मानसिक दबाव कम रहेगा। आप अपने आपको आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

जिन लोगों की वृश्चिक राशि है वह आज कुछ नया करने के लिए काफी उत्साहित रहेंगे। मित्रों और भाइयों का पूरा सहयोग मिलने वाला है। सुख साधनों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। बच्चों के भविष्य से जुड़ी हुई आप कोई योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है। आपका मन आज किसी बात को लेकर काफी खुश रहेगा। जीवन साथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं। बड़े अधिकारी आपके काम से काफी खुश होंगे।

बाकी राशियों की जानकारी के लिए आप अगला पेज देखिए

Share