24 मार्च मंगलवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा सबसे शुभ, बजरंगबली की कृपा से खुलेगा भाग्य
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
जिन लोगों की धनु राशि है उनका आज का दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है। पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में आपकी अधिक रूचि रहने वाली है। समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। आप अपने मनपसंद के भोजन का आनंद लेंगे। कारोबार और नौकरी में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। शाम के समय आप कुछ जरूरी चीजें खरीद सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत अच्छी रहेगी।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
जिन लोगों की मकर राशि है उनको आज अपनी वाणी पर विशेष ध्यान देना होगा। आपके व्यवहार में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसकी वजह से घर परिवार के लोग और आसपास के लोग काफी चिंतित रहेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज लेने से बचें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद व्यतीत होगा। कारोबार में आपको सामान्य लाभ मिल सकता है। धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। सगे संबंधियों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी परंतु उसके अनुसार खर्चे भी अधिक रहेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
जिन लोगों की कुंभ राशि है उनको आज बजरंगबली का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप अपनी चतुराई से अपने सभी कार्य पूरे कर सकते हैं। आपकी वाणी में मिठास रहेगी। कारोबारी लोगों को आज अच्छा लाभ मिल सकता है। घर परिवार में प्रेम और तालमेल बने रहेंगे। आज आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहने वाली है। आप जो भी कार्य आरंभ करेंगे उसमें आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिल सकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। इस राशि वाले लोगों को प्रेम संबंधित मामलों में थोड़ा सतर्क रहना होगा। आप लोगों के बीच दूरियां उत्पन्न हो सकती हैं।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
जिन लोगों की मीन राशि है उनका आज का दिन काफी उलझन भरा रहने वाला है। कोई पुरानी चिंता आपके मन को काफी परेशान करेगी। घर परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। आपको अपनी सेहत पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। खान-पान पर आप नियंत्रण रखें। यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं परंतु आप यात्रा के दौरान अपनी चीजों पर ध्यान दीजिए। कुछ जरूरी कामों में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। दूर संचार माध्यम से अचानक कोई सूचना मिलने की संभावना बन रही है। जिससे आपकी मानसिक परेशानियां कुछ कम होगी।
उपरोक्त आपने Aaj Ka Rashifal in Hindi पढ़ा, आपको 24 मार्च 2020 का राशिफल कैसा लगा? इसकी जानकारी आप हमको कमेंट बॉक्स में कमेंट करके दे सकते हैं और इसको अन्य लोगों में शेयर करना ना भूले।
24 मार्च 2020 के राशिफल में कुछ भिन्नता हो सकती है, अगर आप सटीक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप किसी ज्योतिषी या पंडित से संपर्क कीजिए।