25 अप्रैल शनिवार को इन 6 राशियों पर बनी रहेगी शनि कृपा, बाकी राशियों का भी जानिए हाल
Aaj Ka Rashifal in Hindi: राशिफल का हर किसी मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व माना गया है, आप अपनी राशि की सहायता से आने वाले समय के बारे में बहुत सी जानकारियां हासिल कर सकते हैं, आपको भविष्य में क्या फायदा मिलेगा और क्या नुकसान हो सकता है? इस तरह की बहुत सी बातें होती हैं जो आप अपनी राशि से पता लगा सकते हैं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होते हैं, जिसके कारण मनुष्य का जीवन प्रभावित होता है, कभी व्यक्ति के जीवन में खुशियां रहती है तो कभी परेशानियां उत्पन्न होने लगती है, यह सभी ग्रहों की स्थिति के अनुसार होता है।
आज हम आपको 25 अप्रैल 2020 दिन शनिवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, किस राशि के लोगों को फायदा मिलेगा और किसको नुकसान हो सकता है? किनके ऊपर आज शनि देवता मेहरबान रहेंगे, इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 25 April 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको सफलता के नए अवसर हासिल हो सकते हैं। शनि देवता की कृपा से आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। कार्यस्थल में साथ काम करने वाले लोग आपकी पूरी सहायता कर सकते हैं। आज आप अपने रुके काम काज पूर्ण करेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों का समय काफी व्यस्त रहेगा। घर परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। इसलिए आपको कामकाज में काफी सतर्क रहना होगा। नौकरी के क्षेत्र में ट्रांसफर होने का भय बना रहेगा। आज आपके मन में किसी बात को लेकर बेचैनी उत्पन्न हो सकती है। आज आपको अपने मन पर काबू रखने की जरूरत है। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। आज आपको कहीं भी निवेश करने से बचना होगा।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में आप काफी खुश रहेंगे परंतु अचानक घर परिवार में किसी सदस्य से बहस बाजी होने की संभावना बन रही है। यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो सभी समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं। किसी पुराने कार्य में आपको उन्नति मिलने की संभावना बन रही है। शत्रु पक्ष निर्बल रहने वाले हैं। भाई बंधुओं के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनके जीवन में आज उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। इसलिए आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर सोच विचार करेंगे। आज आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों में कोई भी फैसला लेते वक्त सोच विचार अवश्य कीजिए। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। भाई बहनों के बीच अच्छे संबंध रहेंगे। नौकरी में आप बदलाव करने की कोशिश करेंगे जो आपके लिए काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है।