25 मार्च बुधवार को इन 6 राशियों का खुशियों भरा रहेगा दिन, गणेशजी जीवन के कई कष्ट करेंगे दूर
Aaj Ka Rashifal in Hindi: राशिफल के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन की परिस्थितियों के बारे में अंदाजा लगा सकता है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में बहुत से परिवर्तन देखने को मिलते हैं, जिसके अनुसार ही व्यक्तियों की राशियों पर प्रभाव पड़ता है, जैसी ग्रहों की स्थिति होती है उसी के अनुसार व्यक्ति के जीवन में बदलाव आने लगते हैं, लगभग सभी लोग रोजाना ही बहुत से उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं, कभी दिन अच्छा व्यतीत होता है तो कभी परेशानी आने लगती हैं, यह सभी ग्रहों की चाल पर आधारित होती हैं, अगर आप भी अपने भविष्य को लेकर गंभीर है तो ऐसी अवस्था में आप ज्योतिष विद्या की सहायता ले सकते हैं, ज्योतिष विद्या भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियों का पता लगाने का सबसे सरल मार्ग माना गया है।
आज हम आपको 25 मार्च 2020 दिन बुधवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज किन राशियों के ऊपर भगवान गणेश जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी? आज किन राशियों के लोगों को फायदा मिलेगा और किसको नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारियां आप अपनी राशि अनुसार पढ़िए।
Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 25 March 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनके समय का पहिया आज इनके पक्ष में रहने वाला है। आज आपको वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है, परंतु आपको वाहन के प्रयोग में थोड़ा सतर्क रहना होगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। कामकाज में आपको अच्छा फल मिल सकता है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय भविष्य में काफी कारगर साबित होंगे। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपने लक्ष्य को शीघ्र ही प्राप्त कर सकते हैं। घर परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। घर परिवार के सभी लोग मिलजुलकर आपस में खुशी पूर्वक रहेंगे।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का समय मिलाजुला रहेगा। आप अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं। आपके मन की परेशानियां दूर हो सकती है। काम धंधे में आप पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ठीक प्रकार से सोच विचार अवश्य करें अन्यथा आपको हानि हो सकती है। कुछ सोचे हुए कार्यों में थोड़ी मुश्किल होगी परंतु अगर आप कोशिश करेंगे तो आप सभी कार्य सफल कर सकते हैं। कहीं से रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। जीवनसाथी की पूरी सहायता प्राप्त होगी।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। घरेलू जरूरतों पर अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। इस राशि वाले लोगों को आज अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के बीच प्रेम बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति आपकी राशि में शुभ रहने वाली है इसलिए आपको आज सुख की प्राप्ति हो सकती है। कोई नई योजना बना सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन काफी कठिन रहेगा। आपके मन में किसी बात का भय बना रहेगा। आप बेकार की चिंता लेने से बचें। घर परिवार में किसी सदस्य से मतभेद होने की संभावना बन रही है, जिससे आपका मन काफी दुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। आप जरूरत से ज्यादा किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें। बाहर के खानपान से आपको दूर रहने की आवश्यकता है। वाहन के इस्तेमाल में आप सावधान रहें। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।
बाकी राशियों की जानकारी के लिए आप अगला पेज देखें