28 अप्रैल मंगलवार को कुछ राशियों की किस्मत में आएगा सुधार, जानिए किन पर रहेंगे संकटमोचन मेहरबान

Share

Aaj Ka Rashifal in Hindi: राशिफल का हर किसी मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व माना गया है, आप अपनी राशि की सहायता से भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां एकत्रित कर सकते हैं, वर्तमान समय में सभी लोग अपने भविष्य को बेहतर से बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं, सभी लोगों को भविष्य की जानकारियां प्राप्त करने की लालसा रहती है, अगर आप भी आने वाले कल के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए ज्योतिष विद्या की सहायता ले सकते हैं, ज्योतिष विद्या भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां हासिल करने का एक सरल मार्ग माना गया है, आज हम आपको 28 अप्रैल 2020 दिन मंगलवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज आपकी किस्मत के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, मंगलवार के दिन किन राशियों के लोगों के ऊपर संकट मोचन हनुमान जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी? आज किन राशियों के लोगों को फायदा और नुकसान का सामना करना पड़ेगा? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

Table of Contents

Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 28 April 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन पहले से बेहतर होने वाला है। आज आपके सभी रुके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं। आप अपनी योजनाओं को बिना किसी रूकावट पूरा करेंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के बहुत से मार्ग हासिल होंगे। पूजा पाठ में आपका मन लगेगा। जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। लेकिन आज आपको किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन काफी जोखिम भरा रहने वाला है। आज आपको काफी सोच-समझकर कोई भी कदम उठाने की जरूरत है। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। आज आप कहीं भी पूंजी निवेश ना करें अन्यथा आपको भारी नुकसान हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। घरेलू जरूरतों में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने की कोशिश करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचार हावी ना होने दें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

जिन लोगों की मिथुन राशि है वह आज अपने शत्रु पर विजय हासिल करेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। अचानक आपको धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। निजी जीवन की परिस्थिति में सुधार आएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आप अपने जीवन साथी के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। रिश्तेदारों की मदद मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। जरूरत से ज्यादा खर्चों में बढ़ोतरी होने की वजह से आप परेशान रहेंगे। आज आप धन का निवेश करने से बचें अन्यथा आपको हानि हो सकती है। पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा। किसी करीबी मित्र से कहासुनी हो सकती है। जिससे आपका मन हताश रहेगा। इस राशि वाले लोगों को जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। कामकाज में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। साथ काम करने वाले लोगों का सहयोग मिलेगा।

अगले पेज पर बाकी राशियों की जानकारी प्राप्त करें

Share