28 अप्रैल मंगलवार को कुछ राशियों की किस्मत में आएगा सुधार, जानिए किन पर रहेंगे संकटमोचन मेहरबान

Share

Table of Contents

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

जिन लोगों की धनु राशि है उनको अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य में तरक्की मिलने की संभावना बन रही है। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके रुके हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं। दोस्तों के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। दोस्तों से बात करके आपका मन काफी खुश रहने वाला है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। अचानक आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। रिश्तेदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। भाई बहनों के साथ संबंधों में सुधार आने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

जिन लोगों की मकर राशि है उनको आज अपना रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। अचानक आपको कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। बच्चों के साथ आप अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। आज आप अधिक तनाव लेने से बचें। घर परिवार में किसी उत्सव का आयोजन हो सकता है। खान-पान में आपकी अधिक रूचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद के व्यंजन का आनंद ले सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

जिन लोगों की कुंभ राशि है उनका आज का दिन बेहतर रहेगा। आपके बिगड़े हुए कार्य हनुमान जी की कृपा से बन सकते हैं। आपको अपने कामकाज और योजनाओं में बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों में बुद्धिमानी का इस्तेमाल करके अच्छा फायदा प्राप्त कर सकते हैं। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। साथ काम करने वाले लोगों से संबंध बेहतर होंगे। आपकी पुरानी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। धन संबंधित मामलों में आपको फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि वाले लोगों को वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

जिन लोगों की मीन राशि है उनको आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अचानक आपको दुखद समाचार मिल सकता है। जिसकी वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। आज आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें। कामकाज में आपका मन नहीं लगेगा। घर परिवार के लोगों का सहयोग मिल सकता है। आप अपने मन को दुखी ना करें। अगर आप हिम्मत से काम लेंगे तो सभी परिस्थितियों का डटकर सामना कर सकते हैं। जीवनसाथी की पूरी सहायता प्राप्त होगी। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे।

उपरोक्त आपने Aaj Ka Rashifal in Hindi पढ़ा, आपको 28 अप्रैल 2020 का राशिफल कैसा लगा? इसकी जानकारी आप हमको कमेंट बॉक्स में कमेंट करके दे सकते हैं और इसको अन्य लोगों में शेयर करना ना भूले।

28 अप्रैल 2020 के राशिफल में कुछ भिन्नता हो सकती है, अगर आप सटीक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप किसी ज्योतिषी या पंडित से संपर्क कीजिए।

Share