28 फरवरी शुक्रवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, माँ लक्ष्मी का बना रहेगा आशीर्वाद

Share

Aaj Ka Rashifal in Hindi: मनुष्य की जिंदगी में बहुत सी अच्छी और बुरी परिस्थितियां उत्पन्न होती है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो भी उतार-चढ़ाव मनुष्य को अपने जीवन काल में सामना करना पड़ता है इसके पीछे ग्रहों की चाल मुख्य जिम्मेदार मानी गई है, आपको बता दें कि रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिसके कारण सभी 12 राशियों पर इनका प्रभाव पड़ता है, ग्रहों की अच्छी और बुरी स्थिति के अनुसार व्यक्ति को परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है, रोजाना का दिन व्यक्ति का अलग-अलग होता है, इस संसार में सभी लोगों की राशिया अलग अलग होती है और उनका दिन भी अलग-अलग व्यतीत होता है।

आज हम आपको 28 फरवरी 2020 दिन शुक्रवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज किन राशियों को उचित फल की प्राप्ति होगी? किन राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 28 February 2020 Horoscope

Aaj Ka Rashifal in Hindi, Today Rashifal 28 February 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन मिश्रित फलदाई रहने वाला है। आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों से किसी बात को लेकर बहस बाजी होने की संभावना बन रही है। जिससे आप मानसिक तनाव में रहेंगे। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाए। घर परिवार का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। आपको अपने कामकाज में सफलता हासिल करने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन उन्नति कारक रहने वाला है। आपका रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। धन संबंधित योजनाएं सफल होंगी। कार्यस्थल में आपके कामकाज की बड़े अधिकारी प्रशंसा करेंगे। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभकारी रहने वाली है। आमदनी के स्रोत हासिल होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज कठिन समय से गुजरना पड़ेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा ना होने के कारण आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपनी योजनाओं पर गंभीरता से सोच विचार करने की जरूरत है। कामकाज में आप अधिक व्यस्त रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में साथ काम करने वाले लोग आपकी पूरी सहायता करेंगे। व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को आज लाभ मिल सकता है। नौकरी पेशा वाले लोग अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच विचार करेंगे। घर परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने गुस्से और उत्तेजना पर काबू रखने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज भाग्य प्रबल रहेगा। किसी यात्रा के दौरान प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। आप अपने बिगड़े हुए कार्य पुनः बना सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी अधिक रूचि बढ़ेगी। समाजिक क्षेत्र में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। आप अपने विरोधियों पर विजय हासिल करेंगे। व्यापार में कुछ बदलाव हो सकता है जो काफी हद तक बेहतर साबित होगा। भागीदार आपका पूरा सहयोग देंगे।

बाकी राशियों की जानकारी के लिए आप अगले पेज पर जाएं

Share