28 मार्च शनिवार को इन 5 राशियों को मिल रहे शुभ संकेत, शनिदेव का मिलेगा विशेष आशीर्वाद
Aaj Ka Rashifal in Hindi: राशिफल एक ऐसा माध्यम है जिसकी मदद से आप अपने भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां हासिल कर सकते हैं, हर कोई व्यक्ति आजकल अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहता है, ऐसी अवस्था में आप ज्योतिष विद्या की सहायता ले सकते हैं, ज्योतिष विद्या भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां हासिल करने का सरल मार्ग बताया गया है, इसकी मदद से आप अपनी राशि और कुंडली के माध्यम से भविष्य के उतार-चढ़ाव का पहले से अनुमान लगाकर, हर परिस्थिति के लिए पहले से तैयार हो सकते हैं ताकि आपको किसी भी चुनौती का सामना करने में कठिनाई ना हो।
आज हम आपको 28 मार्च 2020 दिन शनिवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज शनिदेव किन राशियों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखेंगे, आज का दिन किन राशियों के लोगों के लिए शुभ रहेगा और किसको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है? किन राशियों के लोगों को फायदा और नुकसान का सामना करना पड़ेगा? इससे जुड़ी हुई जानकारियां आप अपनी राशि अनुसार जानिए।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 28 March 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का वक्त अनुकूल रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों को सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। आज आपको कहीं से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके सहयोग से आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नए संपर्कों से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपने किसी प्रियजन से बातचीत कर सकते हैं। जिससे आपका मन खुश रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। माता-पिता और भाई बहनों के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपकी पुरानी मेहनत का अच्छा लाभ मिलेगा। लेकिन आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से आपका शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। यदि आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच विचार अवश्य करें। आपके मन में किसी नए कार्य की योजना आ सकती है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ आप अच्छा पल व्यतीत करेंगे। आज आपका भाग्य कई मामलों में सहयोग दे सकता है। रचनात्मक कार्य में बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने से बचना होगा। किसी विशेष व्यक्ति से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। जिसकी वजह से आप काफी हताश रहेंगे। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों के सहयोग से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको माता-पिता की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। दूर संचार माध्यम से आपको कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। घर परिवार का वातावरण आनंददायक रहेगा।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अगर आपकी राशि कर्क है तो आपका आज का दिन काफी हद तक ठीक रहने वाला है। शनि देवता की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कामकाज में आपका पूरा ध्यान रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार से आपको खुशी मिलेगी। धन का संचय करने में आप सफल हो सकते हैं। आपका मनोबल बढ़ेगा। आप अपनी योजनाओं को ठीक प्रकार से पूरा कर सकते हैं। आपकी सेहत में सुधार आने की संभावना बन रही है। घर परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
बाकी राशियों की जानकारी के लिए आप अगला पेज देखें