29 अप्रैल, इन 6 राशियों पर रहेगी ग्रह-नक्षत्रों की शुभ छाया, गणपति बप्पा रहेंगें प्रसन्न
Aaj Ka Rashifal in Hindi: राशिफल का हर किसी मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व माना गया है, आप अपनी राशि की सहायता से अपने भविष्य से जुड़ी हुई जानकारी एकत्रित कर सकते हैं, वर्तमान समय में ज्यादातर सभी लोग अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहते हैं, अगर आप भी अपने भविष्य से जुड़ी हुई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए ज्योतिष विद्या की सहायता ले सकते हैं, ज्योतिष विद्या आने वाले कल के उतार-चढ़ाव का अनुमान लगाने के लिए सबसे सरल मार्ग माना गया है, आज हम आपको 29 अप्रैल 2020 दिन बुधवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज किन राशियों की कुंडली में ग्रह नक्षत्रों की स्थिति ठीक रहने वाली है, आज किन राशियों के लोगों को फायदा मिलेगा और किसको नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? गणपति बप्पा की कृपा दृष्टि किन लोगों पर रहेगी? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।
Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 29 April 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन आनंददायक व्यतीत होने वाला है। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही हैं। आपको अपने कामकाज और व्यवसाय में अनुकूल परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ नए लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। जो भविष्य में आपके लिए बहुत ही लाभदायक साबित होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। घर परिवार के लोगों के बीच आपसी तालमेल अच्छे रहेंगे। आपकी किसी बड़ी योजना का परिणाम मिल सकता है। घर परिवार की जरूरत समय पर पूरी करने में आप सफल हो सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज लेनदेन के कामों में काफी सतर्क रहने की जरूरत है अन्यथा आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से आप धन का लेन-देन करने से बचें। घर परिवार में किसी बात को लेकर परेशानी बढ़ सकते हैं। आपको अपने परिवारिक मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को पढ़ाई पर थोड़ा ध्यान देना होगा अन्यथा आपको शिक्षा में बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज कार्यस्थल में तरक्की मिलने की संभावना बन रही है। आप कार्यस्थल में दिन दुगनी रात चौगुनी सफलता हासिल करेंगे। आज आपको वाहन के प्रयोग में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी अन्यथा चोट लग सकती है। कोई नया कार्य शुरू करने का सोच विचार करेंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज आप जरूरत से ज्यादा किसी के ऊपर भरोसा ना करें अन्यथा आपको विश्वासघात मिल सकता है। जीवन साथी की पूरी सहायता प्राप्त होगी।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। आज आपको अपने खर्चों पर काबू रखना होगा अन्यथा आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती है। स्थाई संपत्ति की खरीदारी में आप किसी भी प्रकार की जल्दी बाजी मत कीजिए। मित्रों के साथ आप अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। काफी लंबे समय बाद आप अपने किसी रिश्तेदार से बातचीत कर सकते हैं। जिससे आप काफी खुश रहेंगे। लव लाइफ में अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आपकी योजनाएं पूरी होंगी। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी।