29 मार्च रविवार को बन रहा शुभ संयोग, जानिए सूर्य देवता किन पर आज रहेंगे मेहरबान
Aaj Ka Rashifal in Hindi: राशिफल की सहायता से मनुष्य अपने भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां हासिल कर सकता है, वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने जीवन के उतार-चढ़ाव को लेकर काफी परेशान रहते हैं, कुछ लोग भविष्य की जानकारियां हासिल करने के लिए ज्योतिष विद्या की भी सहायता लेते हैं, ज्योतिष विद्या में आपकी राशि और कुंडली देखकर आने वाले समय के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए पहले से तैयार हो सके और किसी भी उतार-चढ़ाव का सामना करने में आपको किसी प्रकार की कठिनाई ना हो।
आज हम आपको 29 मार्च 2020 दिन रविवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रहों में शुभ संयोग बन रहा है, जिसकी वजह से कुछ राशियों के लोगों के ऊपर सूर्य देवता की कृपा बरसने वाली है, आज किन राशियों के लोगों को फायदा और नुकसान का सामना करना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार पढ़ें।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 29 March 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
अगर आपकी राशि मेष है तो आपका आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। आज आपको अपने कामकाज पर थोड़ा ध्यान देना होगा। किसी करीबी की बात आपके दिल को ठेस पहुंचा सकती है। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। वाहन के प्रयोग में आप बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। घर परिवार के मामलों पर आप कोई भी फैसला लेते समय सोच विचार अवश्य कीजिए। अचानक आप शारीरिक परेशानियों की वजह से चिंतित रहेंगे। किसी करीबी मित्र से तनाव उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। घर परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ठाक रहेगी।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
अगर आपकी राशि वृषभ है तो आपके लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। मानसिक रूप से आप काफी आराम महसूस करेंगे। पुराने मित्रों से बातचीत हो सकती है। जिससे आप काफी खुश रहेंगे। आप अपने मनपसंद के भोजन का आनंद ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। घर परिवार की परेशानियां दूर होंगी। पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आज के दिन आप ज्यादातर धार्मिक कार्यों में व्यतीत करने वाले हैं। आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। भाग्य के बलबूते आपको बड़ा लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
अगर आपकी राशि मिथुन है तो आपको आज सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आज आपको किसी भी व्यक्ति से बहस बाजी करने से बचना होगा। गलत खानपान की वजह से पेट से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की बात आपको मानसिक परेशानी दे सकती है। कार्यस्थल में मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आप परिवार के लोगों के साथ रहकर अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अगर आपकी राशि कर्क है तो आज का दिन सुकून भरा रहने वाला है। सूर्य देवता के आशीर्वाद से आपका भाग्य चमकेगा। जरूरी कामकाज भाग्य के बलबूते पूरे हो सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचार हावी ना होने दें। कामकाज में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे। अचानक आपको कोई बड़ी योजना मिल सकती है जिसका आपको भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। खानपान में आपकी रुचि बढ़ेगी।
बाकी राशियों की जानकारी के लिए आप अगला पेज देखें