30 अप्रैल गंगा सप्तमी पर बन रहा शुभयोग, जानिए किन राशियों की खुलेगी किस्मत, कैसा रहेगा आपका हाल

Share

Aaj Ka Rashifal in Hindi: राशिफल का हर किसी मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व माना गया है, आप अपनी राशि की सहायता से आने वाले कल का पता लगा सकते हैं, भविष्य में आपको क्या लाभ मिलेगा और किन परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है? इसी प्रकार की बहुत सी बातें होती हैं जो आप अपनी राशि से पता लगा सकते हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से हर दिन मनुष्य का अलग-अलग होता है, कभी अच्छा दिन रहता है तो कभी बुरे वक्त से गुजरना पड़ता है, आपको बता दें कि 30 अप्रैल 2020 दिन गुरुवार को गंगा सप्तमी है और इस दिन शुभ योग बन रहा है, ऐसी कुछ राशियों के लोग हैं जिनकी किस्मत खुलेगी और इनका समय बेहतर होने वाला है, आज हम आपको आपका दिन कैसा व्यतीत होगा इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

Table of Contents

Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 30 April 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जिन लोगों की मेष राशि है उनकी डूबी हुई रकम प्राप्त होने की संभावना बन रही है। काफी लंबे समय से जिस कार्य में आप प्रयास कर रहे थे उसका आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। नए कामकाज की योजना बन सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसलिए आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपने जरूरी कार्यों में सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। निजी जीवन में सुधार आने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप नई योजनाएं बना सकते हैं। जिसका भविष्य में बेहतर लाभ मिलेगा। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आने की संभावना बन रही है। इस राशि वाले लोगों को कई लाभदायक अवसर हाथ लग सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आपकी किस्मत आपका पूरा सहयोग देने वाली है। आज घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज मन धर्म-कर्म के कार्यो में अधिक रहेगा। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के कामों में गति आने की संभावना बन रही है। अचानक आपको धन लाभ मिल सकता है। छोटी-मोटी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। घर परिवार में चल रही परेशानियां समाप्त होंगी। कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इसलिए ऐसे लोगों से सतर्क रहें। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जिन लोगों की कर्क राशि है उनको आज काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेष रूप से आप वाहन और मशीनरी के प्रयोग में बिल्कुल भी लापरवाही मत कीजिए। किसी खास व्यक्ति से वाद विवाद होने की संभावना बन रही है। जिसकी वजह से आप काफी हताश रहेंगे। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। नौकरी के क्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को ठीक ठाक लाभ मिलेगा। आपकी आमदनी बनी रहेगी परंतु आमदनी के अनुसार खर्चे भी बढ़ सकते हैं।

अगले पेज पर बाकी राशियों की जानकारी प्राप्त करें

Share