31 मार्च महीने का आखिरी मंगलवार इन 5 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, संकट मोचन हर लेंगे कष्ट
Aaj Ka Rashifal in Hindi: राशिफल एक ऐसा माध्यम है जिसकी सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई जानकारी प्राप्त कर सकता है, वर्तमान समय में हर कोई व्यक्ति अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहता है, यदि आप भी अपने भविष्य के प्रति गंभीर है तो ऐसी स्थिति में आप ज्योतिष विद्या की सहायता ले सकते हैं, भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियों को प्राप्त करने के लिए ज्योतिष विद्या एक सरल मार्ग माना गया है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में बदलाव होते रहते हैं, इसलिए कभी व्यक्ति का समय अच्छा व्यतीत होता है तो किसी दिन परेशानियां उत्पन्न होने लगती है, यह उतार-चढ़ाव ग्रहों की स्थिति के अनुसार होते हैं, यदि आपकी राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसका शुभ परिणाम मिलता है, परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ता है।
आज हम आपको 31 मार्च 2020 दिन मंगलवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज महीने का आखिरी मंगलवार किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा, संकट मोचन महाबली हनुमान जी किन राशियों के जीवन के कष्ट दूर करेंगे, किन राशियों के लोगों को फायदा और नुकसान का सामना करना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 31 March 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
अगर आपकी राशि मेष है तो आज आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आज का दिन आपका काफी ऊर्जा से भरपूर रहेगा और आपके अंदर उत्साह बना रहेगा। घर परिवार के लोग हंसी-खुशी अपना वक्त व्यतीत करने वाले हैं। लेकिन आपको थोड़ा अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप बाहर के खानपान का ज्यादा प्रयोग ना करें अन्यथा आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग बना रहेगा। बच्चों की तरफ से परेशानियां कम हो सकती है।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
अगर आपकी राशि वृषभ है तो आज का दिन आपका कुछ खास रहने वाला है। आज आपको कुछ खास महसूस हो सकता है। अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना बन रही है। जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपने कामकाज समय पर पूरे कर सकते हैं। आज आप पूरे जोश में नजर आएंगे। जीवन साथी के साथ आप रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। छोटी मोटी बातों में आप खुशियां तलाश कर सकते हैं। लाभ की योजनाएं बना सकते हैं। आपको भविष्य में भारी धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। खान-पान में आपकी अधिक रूचि रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
अगर आपकी मिथुन राशि है तो आज का दिन आपका मिलाजुला व्यतीत होने वाला है। माता-पिता की सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। जोड़ो और हड्डियों से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मानसिक चिंता कम हो सकती है। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार आने के योग बन रहे हैं। घरेलू जरूरतों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है जिसके पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। जिससे आप काफी खुशी महसूस करेंगे।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आपकी राशि में ग्रहों की स्थिति शुभ योग बना रही है। जिससे आपकी खुशियों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव कम रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। घर के कामकाज में आप थोड़े व्यस्त रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। जीवन साथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आपका कोई पुराना वाद-विवाद दूर हो सकता है। आपको अपनी पुरानी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
बाकी राशियों की जानकारी के लिए आप अगला पेज देखें