अगस्त महीने के पहले दिन बन रहा अद्भुत संयोग, शनिदेव की इन 7 राशियों पर रहेगी शुभ दृष्टि
Aaj Ka Rashifal, 01 August 2020 Horoscope: आज हम आपको 01 अगस्त 2020 दिन शनिवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर शनिवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 01 August 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन सबसे शुभ रहने वाला है। आज अद्भुत संयोग की वजह से आपकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा, जो आपको आज कई क्षेत्रों में सफलता दिला सकता है। परिवार के लोगों के बीच आपसी तालमेल अच्छे रहेंगे। आर्थिक मामलों में आज आपका भाग्य पूरा साथ देगा। किसी पुरानी योजना का भारी मुनाफा मिल सकता है। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। जीवन की उतार-चढ़ाव परिस्थितियों से छुटकारा प्राप्त होगा।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज मानसिक चिंताओं से गुजरना पड़ सकता है। आज आपको बुद्धि और विवेक के साथ अपने कामकाज पूरे करने होंगे। आप किसी भी मामले में भावुक ना हो, कुछ लोग आपकी भावनाओं का फायदा उठा सकते हैं। गैर जरूरी खर्चो की वजह से घर का आर्थिक बजट बिगड़ सकता है, इसलिए आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान की आदतों पर लगाम रखना होगा।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनके मन में आज नई योजनाएं आ सकती हैं। जो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देंगी। कार्य क्षेत्र में अचानक कुछ बदलाव होने की संभावना बन रही है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको अपनी छवि में सुधार करने का मौका मिल सकता है। काफी लंबे समय से जिस कार्य में आप कोशिश कर रहे थे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। साझेदारी में यदि आप कोई कार्य करते हैं तो उसका आने वाले समय में अच्छा फायदा मिल सकता है। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आज का दिन पहले से बेहतर रहने वाला है। आप लोगों के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। आप अपने हाथ में जोखिम वाले कार्य ना लें। महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। घर-परिवार में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। घरेलू जरूरतों पर अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आपकी आमदनी भी अच्छी रहेगी। आप किसी नई योजना में काम करने का सोच-विचार कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।