नए साल पर घर लाएं ये शुभ चीजें, घर में बनी रहेगी खुशहाली, पैसो की नहीं होगी कमी

Share

Bring home these some auspicious things on the new year 2022: बहुत जल्द हम सभी 2021 को अलविदा कहने वाले हैं। बहुत ही शीघ्र 2022 साल शुरू होगा। सभी लोगों को नए साल का बेसब्री से इंतजार रहता है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो नए साल की तैयारियां काफी दिनों पहले से ही शुरु कर देते हैं। सभी यही चाहते हैं कि उनका नया साल बड़ी ही धूमधाम के साथ हो। भले ही पुराने साल में बहुत सी परेशानियां झेलनी पड़ी परंतु सबकी यही कामना रहती है कि आने वाला साल उनके जीवन में खुशहाली भर दे।

सभी लोग नए साल में अच्छे काम करने का संकल्प लेते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर-परिवार में खुशहाली और सुख-शांति बनी रहे तो आज हम आपको ऐसी कुछ खास चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो आप नए साल पर अपने घर लेकर जरूर आएं।

धातु का कछुआ

अगर आप अपने घर में मिट्टी या धातु का कछुआ लाकर रखते हैं तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। आप चांदी, पीतल या कांसे का कछुआ घर में ला सकते हैं लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि मिश्रित कछुए को आप उत्तर दिशा में रखें। ऐसा करने से घर परिवार में खुशहाली बनी रहती है और किस्मत भी साथ देती है।

पिरामिड

शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो अगर पिरामिड की आकृति अपने घर में रखी जाती है तो इससे घर का वातावरण सकारात्मक बनता है। घर की नकारात्मक शक्तियां दूर भागती हैं। अगर घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा तो घर परिवार कके लोगों के बीच आपसी तालमेल बेहतर बने रहेंगे। इतना ही नहीं बल्कि घर के लोगों को अपने क्षेत्र में तरक्की भी हासिल होगी।

चांदी का हाथी

शास्त्रों के अनुसार चांदी का हाथी घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है, इससे घर में सुख-शांति और सुख-समृद्धि आती है, इतना ही नहीं बल्कि नौकरी में उन्नति भी मिलती है। आप अपने घर में ठोस चांदी का हाथी लाकर रखें। इससे लाभ प्राप्त होने की मान्यता है।

कमलगट्टे की माला

अगर आप धन लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो अपने घर में कमलगट्टे की माला जरूर रखें। कमलगट्टे लक्ष्मी जी को प्रिय है। इसको आप अपने पूजा घर में रख सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी और धन प्राप्ति के मार्ग हासिल होते हैं।

मोती शंख

मोती शंख चमकीला होता है। अगर आप इसको अपने घर में लाकर विधि विधान पूर्वक पूजा करने के पश्चात तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखते हैं तो इससे धन संबंधित परेशानियां दूर होती हैं। मोती शंख तिजोरी में रखने से, आपकी तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहेगी।

मोर पंख

मोर पंख बेहद चमत्कारिक माना गया है इतना ही नहीं बल्कि मोर पंख से आपकी किस्मत भी सुधर सकती है। आप अपने घर में एक से तीन मोर पंख रखें, इससे भाग्य प्रबल होगा और जीवन की सभी बाधाएं दूर होंगी। इससे आप अपने जीवन में जो भी कार्य करते हैं, उसमें किस्मत का भी भरपूर सहयोग प्राप्त होता है।

ये भी पढ़ें…

1. अपने पर्स में रख लें इनमें से कोई एक चीज, महालक्ष्मी की कृपा से कभी नहीं रहेगी आपकी जेब खाली

2. वास्तु शास्त्र: झाड़ू से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान, महालक्ष्मी की कृपा से हो जाएंगे मालामाल

3. जानिए माता लक्ष्मी जी से जुड़े शुभ संकेत, अगर आपको मिलने लगे तो समझें जल्द खुलने वाली है किस्मत

Share