08 अगस्त शनिवार को ज्यादातर राशियों पर रहेगी शनिदेव की शुभ दृष्टि, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन
08 August 2020 rashifal in hindi , 08 August 2020 Ka Rashifal , 08 August 2020 Horoscope in Hindi , aaj ka rashifal 08 August 2020, 08 August 2020 Ka Rashifal Hindi
आज का राशिफल, Daily Horoscope August 08, 2020: आज हम आपको 08 अगस्त 2020 दिन शनिवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर शनिवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal | 08 August 2020 rashifal in hindi
मेष राशि (Aries Horoscope 08 August 2020 Hindi)
सकारात्मक (Positive)- मेष राशि वाले लोगों का भूमि भवन से संबंधित वाद-विवाद दूर हो सकता है। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। आसपास के लोग काफी खुश रहने वाले हैं। सकारात्मक सोच की वजह से आपको कामकाज में सफलता हासिल होगी। परिवार और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है।
नेगेटिव (Negative)- इस राशि के लोगों को आज पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा। आप जरूरत से ज्यादा अनजान लोगों के ऊपर भरोसा ना करें अन्यथा आपकी परेशानियां बढ़ सकती है।
व्यवसाय (Business)- इस राशि के लोगों को अपने व्यापार में कोई नया समझौता मिल सकता है। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों का समय ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ आपके संबंध बेहतर रहने वाले हैं।
प्रेम (Love)- इस राशि के लोग आज अपने घर-परिवार में किसी मंगल कार्य की चर्चा कर सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आज का समय उत्तम रहेगा।
स्वास्थ्य (Health)- आज आपको अपने खानपान पर थोड़ा लगाम रखने की जरूरत है। वैसे आज स्वास्थ्य के लिहाज से समय ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग (Mesh Rashi Lucky Color)- हरा
भाग्यशाली अंक (Mesh Rashi Lucky Number)- आठ
वृषभ राशि (Taurus Horoscope 08 August 2020 Hindi)
सकारात्मक (Positive)- वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर आज ग्रहों के शुभ प्रभाव की वजह से कामकाज में सफलता हासिल होगी। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
नेगेटिव (Negative)- इस राशि के लोगों को आज वित्तीय मामलों में हिसाब-किताब ठीक प्रकार से रखना होगा। यदि आपसे कोई गलती होती है तो आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल अवश्य कर लीजिए।
व्यवसाय (Business)- इस राशि के लोगों को कार्य क्षेत्र में अधिक सावधानी बरतनी होगी। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकता है। कामकाज के प्रति आप लापरवाही ना करें।
प्रेम (Love)- इस राशि के लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच तालमेल अच्छे बने रहेंगे। नजदीकी रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है।
स्वास्थ्य (Health)- आज आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग (Vrishabha Rashi Lucky Color)- बादामी
भाग्यशाली अंक (Vrishabha Rashi Lucky Number)- तीन
मिथुन राशि (Gemini Horoscope 08 August 2020 Hindi)
सकारात्मक (Positive)- मिथुन राशि वाले लोगों को कार्यस्थल में कामकाज की सराहना मिलेगी। आप अपनी काबिलियत के दम पर अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
नेगेटिव (Negative)- इस राशि के लोग आज थोड़ा सावधान रहें। नजदीकी रिश्तेदारों के बीच गलतफहमी उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आपको अपने रिश्तो में समझदारी से काम लेना होगा। बच्चों की तरफ से परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।
व्यवसाय (Business)- इस राशि के लोगों को व्यवसाय में की गई मेहनत से सफलता मिल सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय अच्छा रहेगा।
प्रेम (Love)- कामकाज अधिक होने के कारण आप घर-परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहने वाले हैं।
स्वास्थ्य (Health)- आज सर्दी, जुखाम जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग (Mithun Rashi Lucky Color)- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक (Mithun Rashi Lucky Number)- 9