15 अगस्त शनिवार को इन 7 राशियों की किस्मत लिखेंगे शनि देव, मिलेगी कोई अच्छी सूचना
15 August 2020 rashifal in hindi , 15 August 2020 Ka Rashifal , 15 August 2020 Horoscope in Hindi , aaj ka rashifal 15 August 2020, 15 August 2020 Ka Rashifal Hindi
आज का राशिफल, Daily Horoscope August 15, 2020: आज हम आपको 15 अगस्त 2020 दिन शनिवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर शनिवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Dainik Rashifal | Aaj Ka Rashifal | 15 August 2020 rashifal in hindi
मेष राशि (Aries Horoscope 15 August 2020 Hindi)
सकारात्मक (Positive)- मेष राशि वाले लोगों का आज का दिन बेहतरीन रूप से गुजरने वाला है। घर-परिवार की परिस्थितियां अच्छी रहेंगीं। आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा और आत्मविश्वास मजबूत महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षमता में इजाफा होगा। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे।
नेगेटिव (Negative)- आज आपको अपनी भावनाओं को काबू में रखना होगा। आप भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला ना लें। आलस की वजह से कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। आप कहीं भी धन निवेश ना करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय (Business)- व्यापार की गति धीमी रहेगी, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। आज आपको नौकरी से संबंधित कार्यों में विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। अचानक किसी समस्या के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे।
प्रेम (Love)- आज आप अपने परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। मनोरंजन के कार्यों में भाग ले सकते हैं।
स्वास्थ्य (Health)- आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। सिरदर्द से राहत मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग (Mesh Rashi Lucky Color)- लाल
भाग्यशाली अंक (Mesh Rashi Lucky Number)- 9
वृषभ राशि (Taurus Horoscope 15 August 2020 Hindi)
सकारात्मक (Positive)- वृषभ राशि वाले लोगों को आज महत्वपूर्ण लाभ मिल सकता है। अचानक संतान की तरफ से शुभ सूचना मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपका मन खुश होगा।
नेगेटिव (Negative)- आज घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। आप किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपके स्वभाव में स्वार्थ की भावना उत्पन्न हो सकती है। मित्रों के साथ तालमेल खराब होने की संभावना बन रही है।
व्यवसाय (Business)- आज आपको अपने व्यापार में भागीदारों पर नजर रखने की जरूरत है। अचानक काम के सिलसिले में आपकी यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा।
प्रेम (Love)- प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में ढेरों खुशियां मिलेंगी।
स्वास्थ्य (Health)- आज कामकाज अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप अपने खान-पान पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग (Vrishabha Rashi Lucky Color)- सफेद
भाग्यशाली अंक (Vrishabha Rashi Lucky Number)- 2
मिथुन राशि (Gemini Horoscope 15 August 2020 Hindi)
सकारात्मक (Positive)- मिथुन राशि वाले लोग अपने अंदर अद्भुत परिवर्तन महसूस कर सकते हैं। आप अपनी छिपी हुई प्रतिभा और योग्यता को पहचानने में सफल होंगे, जिनके प्रयोग से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है।
नेगेटिव (Negative)- आप किसी भी बड़े मामले में तुरंत निर्णय लेने से बचें। आज आपको निवेश संबंधित कार्यों से दूर रहना होगा। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।
व्यवसाय (Business)- नौकरी पेशा वाले लोगों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को शुभ नतीजे मिलेंगे। आपकी रुकी हुई पेमेंट वापस मिल सकती है।
प्रेम (Love)- आज परिवार के किसी सदस्य से वैचारिक मतभेद होने की संभावना बन रही है। माता-पिता की सेहत कमजोर रहेगी।
स्वास्थ्य (Health)- आज आपको नसों में खिंचाव, दर्द महसूस हो सकता है, इसलिए व्यायाम पर ध्यान दीजिए।
भाग्यशाली रंग (Mithun Rashi Lucky Color)- हरा
भाग्यशाली अंक (Mithun Rashi Lucky Number)- 5