18 अगस्त मंगलवार को संकट मोचन इन 5 राशियों का करेंगे बेड़ा पार, उन्नति के खुलेंगे रास्ते
18 August 2020 rashifal in hindi , 18 August 2020 Ka Rashifal , 18 August 2020 Horoscope in Hindi , aaj ka rashifal 18 August 2020, 18 August 2020 Ka Rashifal Hindi
आज का राशिफल, Daily Horoscope August 18, 2020: आज हम आपको 18 अगस्त 2020 दिन मंगलवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।
आज मंगलवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।
Dainik Rashifal | Aaj Ka Rashifal | 18 August 2020 rashifal in hindi
मेष राशि (Mesh Rashi 18 August 2020, Aries Horoscope 18 August 2020 Hindi)
जिन लोगों की मेष राशि है वह आज अपने घर-परिवार की समस्याओं का समाधान करके घर का वातावरण सकारात्मक बनाएंगे। आपकी कोई रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत है। आप ऐसा कोई भी कदम ना उठाएं, जिसकी वजह से घर-परिवार की सुख-शांति भंग हो। कार्य क्षेत्र में तनाव से गुजरना पड़ सकता है। अनुभवी लोगों की सलाह से आपके कामकाज की परेशानियों का समाधान होगा। आज आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi 18 August 2020, Taurus Horoscope 18 August 2020 Hindi)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनके ऊपर आज कार्यभार अधिक रहेगा। परिवार के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में भाग ले सकते हैं। बच्चों के साथ मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के कुछ खास मौके मिल सकते हैं। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। कामकाज में आप जल्दीबाजी मत कीजिए। प्रॉपर्टी से संबंधित आपको शुभ नतीजे मिल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। पति-पत्नी के बीच संबंध मजबूत रहेंगे। बदलते मौसम की वजह से आपकी सेहत खराब हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन राशि (Mithun Rashi 18 August 2020, Gemini Horoscope 18 August 2020 Hindi)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं में सफलता हासिल होगी। आप कामकाज के साथ-साथ घर-परिवार में भी समय दे सकते हैं। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। इस राशि के लोगों को आज पैसों के लेनदेन से दूर रहने की जरूरत है अन्यथा धन हानि हो सकती है। प्रेम संबंधित मामलों में गलतफहमी उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है। आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 3
कर्क राशि (Kark Rashi 18 August 2020, Cancer Horoscope 18 August 2020 Hindi)
कर्क राशि वाले लोगों को संतान की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आप अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जिसका आने वाले समय में अच्छा नतीजा मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहने वाला है। किसी बड़े बुजुर्ग की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने की वजह से आप खुश होंगे। नए कामकाज की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। पति-पत्नी के बीच नोकझोंक होने की संभावना बन रही है।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 6