21 अगस्त शुक्रवार को इन 5 राशियों को मिलेगा फायदा, मां लक्ष्मी के शुभ संकेत से मिलेगा धन लाभ

Share

Table of Contents

सिंह राशि (Singh Rashi 21 August 2020, Leo Horoscope 21 August 2020 Hindi)

जिन लोगों की सिंह राशि है उनका आज भाग्य प्रबल रहने वाला है। आप अपनी मेहनत से सभी कार्य सिद्ध करेंगे। ग्रहों के शुभ प्रभाव की वजह से आपके व्यवसाय में अच्छा फायदा मिलेगा। नए लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को अपने पक्ष में कर सकते हैं। बिगड़े हुए काम बनेंगे। धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ सकती है। समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी। आपके विरोधी परास्त होंगे।

कन्या राशि (Kanya Rashi 21 August 2020, Virgo Horoscope 21 August 2020 Hindi)

जिन लोगों की कन्या राशि है वह कार्य क्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। आप किसी भी काम में जल्दी बाजी ना करें अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। बड़े बुजुर्गों की तबीयत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आज आप निवेश संबंधित कार्य मत कीजिए अन्यथा आपको हानि हो सकती है। किसी खास व्यक्ति से टकराव होने की संभावना बन रही है। इस राशि के लोग अपने परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

तुला राशि (Tula Rashi 21 August 2020, Libra Horoscope 21 August 2020 Hindi)

जिन लोगों की तुला राशि है उनको आज अपने कामकाज से संतुष्टि मिलेगी। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ तालमेल अच्छे रहेंगे। इस राशि के लोग अपने प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े हताश रह सकते हैं। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आज आप कोई भी जोखिम पूर्ण कार्य में निवेश ना करें। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Varshik Rashi 21 August 2020, Scorpio Horoscope 21 August 2020 Hindi)

जिन लोगों की वृश्चिक राशि है उनको आज कामकाज में काफी हद तक अच्छे नतीजे मिलेंगे। कार्यालय में साथ काम करने वाले लोग आपके कार्यों को सुधारने में सहयोग दे सकते हैं। पारिवारिक जरूरतों पर आप पूरा ध्यान देंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने कामकाज को लेकर कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं जो आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होंगी। बच्चों की तरफ से परेशानियां कम हो सकती है। अचानक आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

अगले पेज पर बाकी राशियों की जानकारी प्राप्त करें

Share