02 अक्टूबर शुक्रवार को कर्क, कन्या और कुंभ सहित इन 3 राशियों को मिलेगा भारी धन लाभ, पढ़ें राशिफल
02 October 2020 rashifal in hindi , 02 October 2020 Ka Rashifal , 02 October 2020 Horoscope in Hindi , aaj ka rashifal 02 October 2020, 02 October 2020 Ka Rashifal Hindi
Aaj Ka Rashifal, 02 October 2020 Horoscope: आज हम आपको 02 अक्टूबर 2020 दिन शुक्रवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।
आज शुक्रवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।
Table of Contents
Dainik Rashifal | Aaj Ka Rashifal | Today Rashifal 02 October 2020 Horoscope
मेष राशि (Mesh Rashi 02 October 2020, Aries Horoscope 02 October 2020 Hindi)
मेष राशि वाले लोगों का आज मन अध्यात्म और धर्म-कर्म में अधिक लगेगा। आपके व्यवहार से लोग काफी खुश रहेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसके कारण आप अपने कामकाज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले हैं। मार्केटिंग से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सकती हैं। आप कहीं धन निवेश से संबंधित योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। साझेदारी में कोई नया व्यवसाय आरंभ करेंगे। शादीशुदा जिंदगी में सुधार आने की संभावना बन रही है। भाइयों के साथ मतभेद दूर होंगे। आज आप ज्यादा तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें अन्यथा पेट खराब हो सकता है।
भाग्यशाली रंग (Mesh Rashi Lucky Color)- ऑरेंज
भाग्यशाली रंग (Mesh Rashi Lucky Color)- 1
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi 02 October 2020, Taurus Horoscope 02 October 2020 Hindi)
वृषभ राशि वाले लोगों के जीवन में काफी लंबे समय से चली आ रही दुविधा और बेचैनी आज दूर होगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आपको अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखने की आवश्यकता है अन्यथा चोरी या गुम होने की आशंका बन रही है। किसी पुराने मित्र से मिलकर आप काफी खुश रहेंगे। कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नौकरी पेशा वाले लोगों को कार्यभार अधिक रहेगा। आज जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना बन रही है। आप गुस्सा ना करें। आपका स्वास्थ्य मिलाजुला रहेगा।
भाग्यशाली रंग (Vrishabha Rashi Lucky Color)- हरा
भाग्यशाली अंक (Vrishabha Rashi Lucky Number)- 5
मिथुन राशि (Mithun Rashi 02 October 2020, Gemini Horoscope 02 October 2020 Hindi)
मिथुन राशि वाले लोगों के जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपको अपने कामकाज में समझदारी दिखानी होगी अन्यथा कार्य अधूरे रह सकते हैं। आप अपना आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखें। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। धन से संबंधित मामलों को लेकर आप कुछ चिंतित रहेंगे। अचानक आर्थिक दृष्टि से आपको लाभ मिलने के संकेत बने हुए हैं। आपका व्यवसाय-धंधा मिलाजुला रहेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का परिवर्तन ना करें। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के लोगों के साथ धार्मिक समारोह में जा सकते हैं। आज आपकी सेहत बहुत ही अच्छी रहने वाली है।
भाग्यशाली रंग (Mithun Rashi Lucky Color)- गुलाबी
भाग्यशाली अंक (Mithun Rashi Lucky Number)- 8