10 दिसंबर गुरुवार को किन राशियों पर विष्णु जी रहेंगे मेहरबान, किसकी किस्मत देगी साथ, जानिए राशिफल

Share

Aaj Ka Rashifal, 10 December 2020 Horoscope: आज हम आपको 10 दिसंबर 2020 दिन गुरुवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।

आज गुरुवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।

Dainik Rashifal | Aaj Ka Rashifal | Today Rashifal 10 December 2020 Horoscope

मेष राशि (Mesh Rashi 10 December 2020, Aries Horoscope 10 December 2020 Hindi)

मेष राशि वाले लोगों का उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं, नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है। लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं। नए-नए लोगों से दोस्ती होने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Vrishabha Rashi 10 December 2020, Taurus Horoscope 10 December 2020 Hindi)

वृषभ राशि वाले लोगों को अपने काम पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ कार्यों में थोड़े प्रयास से ही काम पूरे होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में मन मुताबिक फायदा मिलने की संभावना नजर आ रही है। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएँ। आज कोई भी जोखिम अपने हाथ में लेने से बचना होगा।

मिथुन राशि (Mithun Rashi 10 December 2020, Gemini Horoscope 10 December 2020 Hindi)

मिथुन राशि वाले लोगों की सभी योजनाएं फलीभूत होंगी। आपको अपनी मेहनत का तत्काल लाभ नहीं मिल पाएगा। घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार कम रहेगा। सुख-साधनों में थोड़ा धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। आप किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है।

कर्क राशि (Kark Rashi 10 December 2020, Cancer Horoscope 10 December 2020 Hindi)

कर्क राशि वाले लोगों को आज बुरी संगति से बच कर रहना होगा अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आप अपने खान-पान पर थोड़ा ध्यान दीजिए। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवन-साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। धन के लेनदेन में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है।

Share