11 अक्टूबर रविवार का दिन इन 6 राशियों के लिए रहेगा शुभ, बाकी राशियों के लोग जाने अपना हाल
11 October 2020 rashifal in hindi , 11 October 2020 Ka Rashifal , 11 October 2020 Horoscope in Hindi , aaj ka rashifal 11 October 2020, 11 October 2020 Ka Rashifal Hindi
Aaj Ka Rashifal, 11 October 2020 Horoscope: आज हम आपको 11 अक्टूबर 2020 दिन रविवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।
आज रविवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।
Table of Contents
Dainik Rashifal | Aaj Ka Rashifal | Today Rashifal 11 October 2020 Horoscope
मेष राशि (Mesh Rashi 11 October 2020, Aries Horoscope 11 October 2020 Hindi)
मेष राशि वाले लोगों का आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आप सभी चुनौतियों को स्वीकार करेंगे। हर कठिन परिस्थितियों का आप बुद्धिमानी से सामना करने में सक्षम रहेंगे। किसी करीबी मित्र की सहायता से आपको लाभ मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है। अधूरे काम पूरे होंगे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तकरार होने की संभावना बन रही है, इसलिए आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आज आप बाहर के खानपान से दूर रहें अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
भाग्यशाली रंग (Mesh Rashi Lucky Color)- नीला
भाग्यशाली रंग (Mesh Rashi Lucky Color)- 5
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi 11 October 2020, Taurus Horoscope 11 October 2020 Hindi)
वृषभ राशि वाले लोगों को आज मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। घर-परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। व्यापार में कुछ नई योजना बनाने का सोच-विचार करेंगे, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत खराब हो सकती है।
भाग्यशाली रंग (Vrishabha Rashi Lucky Color)- गुलाबी
भाग्यशाली अंक (Vrishabha Rashi Lucky Number)- 2
मिथुन राशि (Mithun Rashi 11 October 2020, Gemini Horoscope 11 October 2020 Hindi)
मिथुन राशि वाले लोगों का आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। कामकाज की योजनाओं में आपको अच्छा फल मिलेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा इनकी तरफ से परेशानी उत्पन्न हो सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिलेगा। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। आज शरीर में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है इसलिए आप आराम कीजिए।
भाग्यशाली रंग (Mithun Rashi Lucky Color)- आसमानी
भाग्यशाली अंक (Mithun Rashi Lucky Number)- 8