14 अक्टूबर बुधवार को सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि वालों का समय रहेगा कठिन, बाकियों को मिलेगा शुभ फल
14 October 2020 rashifal in hindi , 14 October 2020 Ka Rashifal , 14 October 2020 Horoscope in Hindi , aaj ka rashifal 14 October 2020, 14 October 2020 Ka Rashifal Hindi
Aaj Ka Rashifal, 14 October 2020 Horoscope: आज हम आपको 14 अक्टूबर 2020 दिन बुधवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।
आज बुधवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।
Table of Contents
Dainik Rashifal | Aaj Ka Rashifal | Today Rashifal 14 October 2020 Horoscope
मेष राशि (Mesh Rashi 14 October 2020, Aries Horoscope 14 October 2020 Hindi)
मेष राशि वाले लोगों का आज का दिन शुभ रहने वाला है। घर-परिवार में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। ननिहाल से संबंधों में सुधार आएगा। पुराने मित्रों से मिलकर आपका मन बेहद खुश रहेगा। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। साथ काम करने वाले लोग आपकी पूरी सहायता करेंगे। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहने वाला है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आज गलत खानपान की वजह से पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आप ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग (Mesh Rashi Lucky Color)- नीला
भाग्यशाली रंग (Mesh Rashi Lucky Color)- 1
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi 14 October 2020, Taurus Horoscope 14 October 2020 Hindi)
वृषभ राशि वाले लोगों का आज कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। व्यापार में गति आएगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, इसलिए आप थोड़ा ध्यान दीजिए। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली रंग (Vrishabha Rashi Lucky Color)- केसरिया
भाग्यशाली अंक (Vrishabha Rashi Lucky Number)- 5
मिथुन राशि (Mithun Rashi 14 October 2020, Gemini Horoscope 01 October 2020 Hindi)
मिथुन राशि वाले व्यक्ति अपनी बुद्धि के बलबूते सभी कार्य सफल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से बेहद खुश रहने वाले हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सलाह आपके मनोबल को बढ़ाएगा।
भाग्यशाली रंग (Mithun Rashi Lucky Color)- लाल
भाग्यशाली अंक (Mithun Rashi Lucky Number)- 3