14 सितंबर सोमवार को मेष, कर्क सहित इन 3 राशियों पर महादेव रहेंगे मेहरबान, पढ़ें अपना राशिफल
14 September 2020 rashifal in hindi , 14 September 2020 Ka Rashifal , 14 September 2020 Horoscope in Hindi , aaj ka rashifal 14 September 2020, 14 September 2020 Ka Rashifal Hindi
Aaj Ka Rashifal, 14 September 2020 Horoscope: आज हम आपको 14 सितंबर 2020 दिन सोमवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।
आज सोमवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।
Dainik Rashifal | Aaj Ka Rashifal | Today Rashifal 14 September 2020 Horoscope
मेष राशि (Mesh Rashi 14 September 2020, Aries Horoscope 14 September 2020 Hindi)
मेष राशि वाले लोगों के जीवन में चल रही समस्याओं से राहत मिल सकती है। आप अपने परिवार के वातावरण को सकारात्मक महसूस करेंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। आपका फंसा हुआ पैसा वसूल हो सकता है। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में सबसे आगे रहेंगे, इससे आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। आप अगर किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो आज रहने दीजिए क्योंकि यात्रा के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। कार्य क्षेत्र में आपको अचानक कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। अत्यधिक कामकाज का बोझ होने के कारण शारीरिक कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है, इसलिए सेहत पर ध्यान दीजिए।
भाग्यशाली रंग (Mesh Rashi Lucky Color)- लाल
भाग्यशाली अंक (Mesh Rashi Lucky Number)- 6
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi 14 September 2020, Taurus Horoscope 14 September 2020 Hindi)
वृषभ राशि वाले लोगों के घर में धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। परिवार के लोगों के साथ आप महत्वपूर्ण समय व्यतीत करेंगे। किसी विशेष काम को लेकर प्रभावशाली लोगों से विचार-विमर्श होने की संभावना बन रही है। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप सकारात्मक रूप से अपने सभी कार्य संपन्न करेंगे। बच्चों के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध बने रहेंगे। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली रंग (Vrishabha Rashi Lucky Color)- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक (Vrishabha Rashi Lucky Number)- 3
मिथुन राशि (Mithun Rashi 14 September 2020, Gemini Horoscope 14 September 2020 Hindi)
मिथुन राशि वाले लोग अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात करेंगे, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहने वाला है। आपके द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। व्यापार से संबंधित कोई नई योजना बना सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है। नौकरी के क्षेत्र में आपको बेहतरीन उपलब्धियां हासिल होंगी। कुल मिलाकर आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग (Mithun Rashi Lucky Color)- सफेद
भाग्यशाली अंक (Mithun Rashi Lucky Number)- 7