17 अक्टूबर शनिवार को शनिदेव रहेंगे इन 4 राशियों पर खुश, धन लाभ के बन रहे योग
तुला राशि (Tula Rashi 17 October 2020, Libra Horoscope 17 October 2020 Hindi)
तुला राशि वाले लोगों का आज का समय अच्छा रहेगा। भाग्य और ग्रह स्थितियां पूरी तरह से आपके पक्ष में रहने वाली हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपनी प्रतिभा और क्षमता से लोगों के बीच प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। पारिवारिक जरूरतों को आप समझने में सफल रहेंगे। बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने खर्चों का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा आर्थिक समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। नजदीकी रिश्तेदारों से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। व्यापार में की गई मेहनत सफल रहेगी। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य में निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग (Mithun Rashi Lucky Color)- केसरिया
भाग्यशाली अंक (Mithun Rashi Lucky Number)- 9
वृश्चिक राशि (Varshik Rashi 17 October 2020, Scorpio Horoscope 17 October 2020 Hindi)
वृश्चिक राशि वाले लोगों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। आज आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है, उनकी लापरवाही नुकसानदायक रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपको लोकप्रियता हासिल होगी। आप अपने किसी व्यवसाय में बदलाव कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन मजबूत रहने वाला है। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। आपके कामकाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। पति-पत्नी एक-दूसरे का पूरा सहयोग देंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। आपका मन काफी खुश रहेगा।
भाग्यशाली रंग (Meen Rashi Lucky Color)- पीला
भाग्यशाली अंक (Meen Rashi Lucky Number)- 9
धनु राशि (Dhanu Rashi 17 October 2020, Sagittarius Horoscope 17 October 2020 Hindi)
धनु राशि वाले लोग अपनी बुद्धिमानी से धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आपकी कुंडली में शुभ रहने वाली है, जिसकी वजह से आपके भाग्य में निखार आएगा। भाग्य के बलबूते कई क्षेत्रों से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूरा करेंगे। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी खुश रहेंगे। किसी पुरानी शारीरिक समस्या से राहत मिल सकती है। आप अपने मनपसंद भोजन का लुफ्त उठाएंगे।
भाग्यशाली रंग (Tula Rashi Lucky Color)- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक (Tula Rashi Lucky Number)- 1