20 सितंबर रविवार को इन 7 राशियों के चमकेंगे सितारे, सूर्य देव का मिलेगा विशेष आशीर्वाद

Share

20 September 2020 rashifal in hindi , 20 September 2020 Ka Rashifal , 20 September 2020 Horoscope in Hindi , aaj ka rashifal 20 September 2020, 20 September 2020 Ka Rashifal Hindi
Aaj Ka Rashifal, 20 September 2020 Horoscope: आज हम आपको 20 सितंबर 2020 दिन रविवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।

आज रविवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।

Dainik Rashifal | Aaj Ka Rashifal | Today Rashifal 20 September 2020 Horoscope

मेष राशि (Mesh Rashi 20 September 2020, Aries Horoscope 20 September 2020 Hindi)

मेष राशि वाले लोगों का आज का दिन उन्नति कारक रहने वाला है। आप अपने किसी पुराने कामकाज पर सोच-विचार कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। धार्मिक कार्यों में आप कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। समाज में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। नौकरी करने वाले लोग अपने ऑफिस के कार्य घर पर कर सकते हैं। परिवारिक माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा, इसलिए आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए।

भाग्यशाली रंग (Mesh Rashi Lucky Color)- क्रीम

भाग्यशाली अंक (Mesh Rashi Lucky Number)- 4

वृषभ राशि (Vrishabha Rashi 20 September 2020, Taurus Horoscope 20 September 2020 Hindi)

वृषभ राशि वाले लोगों का पारिवारिक माहौल सुख-शांति पूर्वक रहने वाला है। आप अपने कामकाज में सुधार करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। वाहन के रखरखाव में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में बिना सोचे-समझे निर्णय मत लीजिए अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। आप कहीं पर पूंजी निवेश करने का सोच-विचार कर सकते हैं। कामकाज में आपको नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बलबूते पर अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है। आपके रिश्तो में मिठास बढ़ेगी। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करने से बचना होगा।

भाग्यशाली रंग (Vrishabha Rashi Lucky Color)- ऑरेंज

भाग्यशाली अंक (Vrishabha Rashi Lucky Number)- 2

मिथुन राशि (Mithun Rashi 20 September 2020, Gemini Horoscope 20 September 2020 Hindi)

मिथुन राशि वाले लोगों का आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। पुराने मतभेदों और गलतफहमीओं को सुलझाने का आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। कामकाज में आपकी कार्यकुशलता तथा कार्य क्षमता में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। आपको अपने महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान देना होगा। कठिन मेहनत करने के बाद आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे।

भाग्यशाली रंग (Mithun Rashi Lucky Color)- हरा

भाग्यशाली अंक (Mithun Rashi Lucky Number)- 8

अगले पेज पर बाकी राशियों की जानकारी प्राप्त करें

Share