शनिवार को शनिदेव की इन 5 राशियों पर रहेगी शुभ दृष्टि, मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी, सुधरेगा भाग्य
24 October 2020 rashifal in hindi , 24 October 2020 Ka Rashifal , 24 October 2020 Horoscope in Hindi , aaj ka rashifal 24 October 2020, 24 October 2020 Ka Rashifal Hindi
Aaj Ka Rashifal, 24 October 2020 Horoscope: आज हम आपको 24 अक्टूबर 2020 दिन शनिवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।
आज शनिवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।
Dainik Rashifal | Aaj Ka Rashifal | Today Rashifal 24 October 2020 Horoscope
मेष राशि (Mesh Rashi 24 October 2020, Aries Horoscope 24 October 2020 Hindi)
मेष राशि वाले लोग आज अपने कार्य बेहतरीन तरीके से पूरा करेंगे। आपकी दबी हुई प्रतिभा लोगों के सामने उजागर हो सकती है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घर की सुख-सुविधाएं बढ़ेगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। आप अपने कार्यों में कुछ नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी।
भाग्यशाली रंग (Mesh Rashi Lucky Color)- ऑरेंज
भाग्यशाली रंग (Mesh Rashi Lucky Color)- 3
मेष राशि वाले लोगों से जुड़ी खास बातें
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi 24 October 2020, Taurus Horoscope 24 October 2020 Hindi)
वृषभ राशि वाले लोगों को आज नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहने की आवश्यकता है। आप अपनी जरूरी योजनाओं पर ध्यान दीजिए। अध्यात्म से जुड़े हुए विषयों में आप विशेष रूचि लेंगे। पैतृक संपत्ति से संबंधित कोई मामला रुका हुआ है तो वह हल हो सकता है। नजदीकी संबंधी या मित्र से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को नुकसान हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक ठाक रहेगी परंतु खर्चे भी बढ़ेंगे। विशेष कार्य में जीवन साथी की सहायता मिल सकती है। आज सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी समस्या उत्पन्न होने की संभावना बन रही है।
भाग्यशाली रंग (Vrishabha Rashi Lucky Color)- पीला
भाग्यशाली अंक (Vrishabha Rashi Lucky Number)- 6
मिथुन राशि (Mithun Rashi 24 October 2020, Gemini Horoscope 24 October 2020 Hindi)
मिथुन राशि वाले लोगों ने अगर किसी को पैसा उधार दिया है तो वह आज वापस मिल सकता है। आपको अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप पढ़ाई के प्रति लापरवाही मत कीजिए। आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। व्यापार में विस्तार होने की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आप अपनी परिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से समझेंगे। आज गले में खराश और बुखार जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग (Mithun Rashi Lucky Color)- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक (Mithun Rashi Lucky Number)- 1