27 सितंबर रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति
27 September 2020 rashifal in hindi , 27 September 2020 Ka Rashifal , 27 September 2020 Horoscope in Hindi , aaj ka rashifal 27 September 2020, 27 September 2020 Ka Rashifal Hindi
Aaj Ka Rashifal, 27 September 2020 Horoscope: आज हम आपको 27 सितंबर 2020 दिन रविवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।
आज रविवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।
Dainik Rashifal | Aaj Ka Rashifal | Today Rashifal 27 September 2020 Horoscope
मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh , Aries Horoscope 27 September 2020 Hindi)
मेष राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहें हैं तो आप अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। बच्चों की तरफ से सभी चिंता दूर होगी। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। पति-पत्नी के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। दोस्तों की मदद से आपको लाभ मिल सकता है। आज आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देना होगा। खासतौर से ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों को समस्या आ सकती है।
भाग्यशाली रंग (Mesh Rashi Lucky Color)- सफेद
भाग्यशाली अंक (Mesh Rashi Lucky Number)- 5
वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabha , Taurus Horoscope 27 September 2020 Hindi)
वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर आज ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव शुभ रहेगा। आपका भाग्य मजबूत रहेगा। भाग्य के सहारे आपको कई क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना बन रही है। महत्वपूर्ण लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझोता मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। आज आपको पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहने वाला है। मनोरंजन के कार्यों में आप समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग (Vrishabha Rashi Lucky Color)- ब्लू
भाग्यशाली अंक (Vrishabha Rashi Lucky Number)- 9
मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun , Gemini Horoscope 27 September 2020 Hindi)
मिथुन राशि वाले लोगों का आज का दिन शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत होने वाला है। आप अपने काम समय पर अंजाम देंगे। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल हो सकते हैं। इस राशि के लोग किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं अन्यथा चोट लगने की संभावना बन रही है। कार्य क्षेत्र में छोटी से छोटी बात को आपको गंभीरता से लेने की जरूरत है अन्यथा आगे चलकर यह छोटी बात बड़ी हो सकती है। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार आरंभ करने की योजना बना रहे हैं तो कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी सहयोग की भावना बनी रहेगी। प्रेम संबंधित मामलों में मजबूती आएगी। मौसम परिवर्तन होने की वजह से सिर दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग (Mithun Rashi Lucky Color)- बादामी
भाग्यशाली अंक (Mithun Rashi Lucky Number)- 1