इन 6 राशियों के लिए शुभ संदेश लेकर आया है रविवार, जानिए किसको मिलेगा आज लाभ
30 August 2020 rashifal in hindi , 30 August 2020 Ka Rashifal , 30 August 2020 Horoscope in Hindi , aaj ka rashifal 30 August 2020, 30 August 2020 Ka Rashifal Hindi
Aaj Ka Rashifal, 30 August 2020 Horoscope: आज हम आपको 30 अगस्त 2020 दिन रविवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।
आज रविवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।
Dainik Rashifal | Aaj Ka Rashifal | Today Rashifal 30 August 2020 Horoscope
मेष राशि (Mesh Rashi 30 August 2020, Aries Horoscope 30 August 2020 Hindi)
सकारात्मक (Positive)- मेष राशि वाले लोग आज किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं, जो काफी बेहतर साबित होगा। आपकी कोई पुरानी ख्वाहिश पूरी होगी। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में आपको अच्छा फल मिलेगा।
नेगेटिव (Negative)- परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। गलत प्रवृत्ति के मित्रों से आप दूरी बनाकर रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़े।
व्यवसाय (Business)- कार्य क्षेत्र में आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है परंतु आपको इसका अच्छा नतीजा मिलेगा। व्यापार में विस्तार हो सकता है। कामकाज में आप सफलता हासिल करेंगे।
प्रेम (Love)- पति-पत्नी के बीच संबंध बेहतर रहेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य (Health)- आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। हड्डियों से संबंधित दर्द आपको काफी परेशान करेगा।
भाग्यशाली रंग (Mesh Rashi Lucky Color)- गुलाबी
भाग्यशाली अंक (Mesh Rashi Lucky Number)- 9
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi 30 August 2020, Taurus Horoscope 30 August 2020 Hindi)
सकारात्मक (Positive)- वृषभ राशि वाले लोगों को सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। आपकी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। सफलता के मार्ग हासिल होंगे। धर्म-कर्म से संबंधित कार्य में भाग ले सकते हैं।
नेगेटिव (Negative)- आज पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।
व्यवसाय (Business)- व्यवसाय में आपको फायदा मिलेगा। यदि आप किसी नए काम में पूंजी निवेश करते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। नौकरी के क्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
प्रेम (Love)- जीवनसाथी के बीच किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपको अपने घर-परिवार का माहौल सकारात्मक बनाए रखने की कोशिश करनी होगी।
स्वास्थ्य (Health)- आज मौसमी संबंधित बीमारियों से गुजरना पड़ेगा, इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए।
भाग्यशाली रंग (Vrishabha Rashi Lucky Color)- लाल
भाग्यशाली अंक (Vrishabha Rashi Lucky Number)- 2
मिथुन राशि (Mithun Rashi 30 August 2020, Gemini Horoscope 30 August 2020 Hindi)
सकारात्मक (Positive)- मिथुन राशि वाले लोगों के कामकाज के तरीकों में सुधार आएगा। आपकी योजनाएं पूरी होंगी। घर-परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। घरेलू चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।
नेगेटिव (Negative)- आपको किसी दूसरों की बातों पर अधिक विश्वास करने से बचना होगा अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। नजदीकी संबंधों के साथ तालमेल बने रहेंगे।
व्यवसाय (Business)- अगर आप साझेदारी में कोई काम आरंभ करते हैं तो इसका आपको आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे।
प्रेम (Love)- पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य (Health)- गले में खराश, इन्फेक्शन जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग (Mithun Rashi Lucky Color)- पीला
भाग्यशाली अंक (Mithun Rashi Lucky Number)- 5