रविवार के दिन इन 5 राशियों के घर में आएंगीं खुशियां, सूर्यदेव की कृपा से चमकेगी किस्मत
Aaj Ka Rashifal, 02 August 2020 Horoscope: आज हम आपको 02 अगस्त 2020 दिन रविवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर रविवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 02 August 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका रविवार का दिन शुभ संदेश लेकर आया है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के लोग काफी खुश रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को प्रगति मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी कोई अधूरी चाहत पूरी होगी। अचानक काम के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहने वाली है। आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनके जीवन में आज कई प्रकार के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कामकाज में थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी, परंतु आप बाहर के खानपान से दूर रहें अन्यथा स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बच्चों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आज आपको आर्थिक लेन-देन से बचने की जरूरत है अन्यथा आपको हानि हो सकती है। घरेलू चीजों की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। घर-परिवार के लोग आपकी पूरी सहायता करेंगे।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन उन्नति दायक रहने वाला है। पुराने रुके कामकाज आप पूरे कर सकते हैं। घर की मरम्मत में थोड़ा समय लगेगा। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। सामाजिक स्तर में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपने कामकाज को बेहतर तरीके से अंजाम दे सकते हैं। अचानक मित्रों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। कई मामलों में आज किस्मत आपका साथ देने वाली है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है वह आज पारिवारिक मामलों को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में कुछ बदलाव आ सकता है। जिसके कारण आपका कामकाज प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कुछ पुरानी यादों को सोचकर आप थोड़े मुस्कुरा सकते हैं। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने भाग्य से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। वाहन के प्रयोग में लापरवाही ना करें।