सावन महीने का आखिरी सोमवार इन 6 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, तकदीर का मिलेगा पूरा साथ
Dainik Rashifal, 03 August 2020 Horoscope: आज हम आपको 03 अगस्त 2020 दिन सोमवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर सोमवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 03 August 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वाले जातक अपने सहकर्मियों के बीच अपनी लोकप्रियता को बढ़ा सकते है। आपकी आमदनी बढ़ने के योग बन रहे है। व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी एवं नए रस्ते खुलेंगे, जिससे आप और अधिक लाभ कमा सकेंगें। भाई -बहनो के बीच अच्छा रिश्ता रहेगा, एक-दूसरे की प्रति सौहार्दपूर्ण रहेंगे। आप अपने पुरे परिवार सहित कही बाहर घूमने जा सकते हैं। किसी यात्रा के दौरान यदि वाहन चला रहें हैं तो किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। परिवार में पिता के स्वस्थ का ध्यान रखे अन्यथा यह चिंता का विषय बन सकता है।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वाले जातको का समय काफी अच्छा रहने वाला है। धन सम्बंधित किसी भी कार्य को करना आपके धन में वृद्धि करेगा। घर पर कोई रिस्तेदार आ सकता है या कोई मित्र भी। भगवान् शिव जी की पूजा करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। प्रेम जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है। आपको अपनी योजनाओं का अच्छा फायदा मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से जान-पहचान आगे बढ़ेगी, जो भविष्य में आपके लिए मददगार साबित होंगे। आपकी जीवनशैली में सुधार आने के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि वाले जातक अगर धन सम्बंधित कार्य के लिए घर से बाहर जा रहें हैं तो खुद को घर पर ही पहले से मजबूत कर लें, क्योकि आपके सामने समझौते आ सकते हैं, जिसको करना पड़ सकता है। कोशिश करते रहें, हार ना माने, आपको सफलता जरूर प्राप्त होगी। परिवार में कुछ अनबन हो सकती है। ठन्डे दिमाग से इसका हल निकालें। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर किसी नई योजना में सोच-विचार करेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। अचानक रुका हुआ पैसा आपको वापस प्राप्त होगा। यदि आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ठीक प्रकार से सोच-विचार अवश्य करें अन्यथा आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों की तरफ से अचानक खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वाले जातको का समय अनुकूल नहीं रह सकता क्योकि कोई पुरानी बिमारी आपको परेशान कर सकती है, साथ ही धन सम्बंधित कार्यो में भी आपके समक्ष बाधाएं उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण आपके अंदर असंतोष बन सकता है। धन सम्बन्धी कार्यो में संभल कर रहें। छुट्टी का पूरा आनंद उठायें। आप अपने जीवन साथी और बच्चों के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करने वाले हैं। आप मनोरंजन के कार्यों में भाग ले सकते हैं। घरेलू जरूरतों पर अधिक पैसा खर्च हो सकता है, इसलिए आप थोड़ा फिजूलखर्ची पर लगाम रखें अन्यथा आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ेगा। पुराने मित्रों से बात करके आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी।