महीने के पहले दिन किसकी खुलेगी किस्मत, किसका रहेगा बुरा हाल, जानिए अपना राशिफल
01 November 2020 ka Rashifal, 01 नवंबर 2020 का राशिफल, 01 नवंबर का राशिफल, Aaj 01 November 2020 ka Rashifal, Aaj Ka Rashifal 01 November 2020, Daily Horoscope 01 November 2020, Horoscope Today 01 November 2020, Rashifal 01 November 2020, आज का राशिफल 01 नवंबर 2020, दैनिक राशिफल 01 नवंबर 2020, राशिफल 01 नवंबर 2020 Rashifal, 01 November 2020 Aaj Ka Rashifal
Today Horoscope in Hindi, 01 November, 2020- हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया गया है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आप अपनी राशिफल पढ़ कर अपने दैनिक कार्य और योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आप हमारे राशिफल में सकारात्मक, नकारात्मक, नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार और दोस्तों के साथ संबंध, स्वास्थ्य और दिन भर में आपके साथ कैसी-कैसी घटनाएं घटित हो सकती हैं, इसका भविष्यफल पढ़ सकते हैं, ताकि आप आज के राशिफल की सहायता से हर उतार-चढ़ाव के लिए पहले से तैयार हो सके। तो चलिए जानते हैं आज के दिन आपकी किस्मत के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं…
इन 4 राशियों पर बजरंगबली हमेशा रहते हैं मेहरबान, हर मुसीबत में देते हैं साथ
राशिफल 01 नवंबर 2020 | Rashifal 01 November 2020 | Aaj Ka Rashifal | Horoscope in Hindi
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
मेष राशि वाले लोगों का आज का दिन काफी संतुलित रहने वाला है। आप अपना कामकाज व्यवस्थित ढंग से पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अधिकार मिलेगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने करियर में आगे बढ़ने के कुछ नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। बच्चों के साथ आप मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर सोच-विचार कर सकते हैं। व्यापार में आपको भारी मुनाफा मिलेगा। तरक्की के उचित अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए।
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 8
मेष राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
वृषभ राशि वाले लोगों का आज का दिन सुखद रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। शारीरिक परेशानी दूर होगी। मानसिक रूप से आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। माता से प्रेम और सहयोग मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार आने की संभावना है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कार्य क्षेत्र में विस्तार संबंधित योजना बन सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने के संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। मौसम परिवर्तन होने के कारण शरीर में थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 3
वृषभ राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि वाले लोगों का आज का दिन जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। आपको अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। घरेलू सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अचानक कोई महत्वपूर्ण काम बनते-बनते रुक सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। आपको अपना आत्मबल मजबूत बनाए रखना होगा। धन संबंधित लेन-देन में आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
कर्क राशि वाले लोगों का आज मन धार्मिक कामों में अधिक लगेगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। बच्चों की तरफ से सभी चिंता दूर होगी। नजदीकी रिश्तेदारों से मिलना जुलना हो सकता है। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने का प्रयास करेंगे। पति-पत्नी के बीच संबंध मजबूत रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने प्रिय के अच्छे स्वभाव से काफी खुश रहने वाले हैं। आज शरीर में थकान महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 1