10 नवंबर 2020 राशिफल: आज किसकी किस्मत देगी साथ, किसका होगा बुरा हाल, जानिए आज का राशिफल

Share

Daily Horoscope 10 November 2020, Daily Horoscopes 10 November 2020, Free Horoscope, Horoscope Friday 10 Nov 2020, Horoscope November 10, Horoscopes 10 November 2020, Today Horoscope 10 nov 2020
आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal 10 November 2020- हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया गया है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आप अपनी राशिफल पढ़ कर अपने दैनिक कार्य और योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आप हमारे राशिफल में सकारात्मक, नकारात्मक, नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार और दोस्तों के साथ संबंध, स्वास्थ्य और दिन भर में आपके साथ कैसी-कैसी घटनाएं घटित हो सकती हैं, इसका भविष्यफल पढ़ सकते हैं, ताकि आप आज के राशिफल (Today’s Horoscope in Hindi) की सहायता से हर उतार-चढ़ाव के लिए पहले से तैयार हो सके। तो चलिए जानते हैं आज के दिन आपकी किस्मत के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं। (10 नवंबर 2020 का राशिफल )

मेष

मेष राशि वाले लोग आज पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। आप अपनी रुकी हुई योजनाओं को प्रगति पर लाने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। कई मामलों में आपके द्वारा की गई कोशिश सफल हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को आज किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना होगा। आपको व्यापार में घाटा होने की आशंका नजर आ रही है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नाराजगी उत्पन्न हो सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी।

भाग्यशाली रंग- लाल 

भाग्यशाली अंक- 3

मेष राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें

वृषभ

वृषभ राशि वाले लोगों का आज का समय उचित रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। एक के बाद एक आप अपनी मेहनत से उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कार्यालय में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सहकर्मी आपका पूरा सहयोग देंगे। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- सफेद 

भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें

मिथुन

मिथुन राशि वाले लोगों को आज बड़े बुजुर्गों और गुरुजन का आशीर्वाद मिलेगा। कामकाज के प्रति आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। बुरी संगति से दूर रहें। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। आपको अपने जीवनसाथी को समझने की आवश्यकता है। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से पहले सोच-विचार अवश्य कीजिए। कामकाज अधिक होने के कारण शारीरिक कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी 

भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें

कर्क

कर्क राशि वाले लोगों को आज कुछ परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति ना होने के कारण आप काफी हताश रहेंगे। नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस प्राप्त हो सकता है। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखें। संतान का मार्गदर्शन करने की आवश्यकता है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- बादामी 

भाग्यशाली अंक- 5

कर्क राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें

अगले पेज पर बाकी राशियों के बारे में देखें

Share