10 नवंबर 2020 राशिफल: आज किसकी किस्मत देगी साथ, किसका होगा बुरा हाल, जानिए आज का राशिफल

Share

सिंह

सिंह राशि वाले लोगों का मन आज धर्म-कर्म के कामों में अधिक रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। पुराने तनाव से छुटकारा मिलेगा। बच्चों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कारोबारी हालात सुधर सकते हैं। व्यापार में विस्तार संबंधित योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर लाभ मिलने वाला है। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज 

भाग्यशाली अंक- 2

कन्या

कन्या राशि वाले लोगों को सरकारी कामों में सफलता हासिल होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपके कामकाज की प्रशंसा हो सकती है। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगीं। व्यवसाय में आपको लाभ मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। आपके द्वारा बनाए गए संपर्क फायदेमंद साबित होंगें। पारिवारिक वातावरण बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी अहम भूमिका रहेगी। किसी शारीरिक परेशानी में सुधार देखने को मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी 

भाग्यशाली अंक- 6

तुला

तुला राशि वाले लोगों का आज का दिन सुकून भरा रहेगा। आपके सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न होंगे। अचानक कोई बड़ी उपलब्धि या धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। कमाई के जरिए हासिल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यवसाय में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाओ भरा रहने वाला है। मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी 

भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वाले लोगों को आज शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपको नौकरी के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। बड़े अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। संपत्ति के कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पड़ोसियों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। अचानक कोई बड़ा धन लाभ मिल सकता है। पति-पत्नी के मध्य आपसी संबंध में मजबूती आएगी। प्रेम संबंधों को विवाह में परिवर्तित होने के उत्तम योग नजर आ रहे हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल 

भाग्यशाली अंक- 3

अगले पेज पर बाकी राशियों के बारे में देखें

Share