गुरुवार के दिन स्वयं विष्णु जी ने इन 5 राशियों का लिखा भाग्य, मिलेगा धन लाभ, तरक्की के खुलेंगे रास्ते
Daily Horoscope 12 November 2020, Daily Horoscopes 12 November 2020, Free Horoscope, Horoscope Friday 12 November 2020, Horoscope November 12, Horoscopes 12 November 2020, Today Horoscope 12 November 2020
आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal 12 November 2020- हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया गया है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आप अपनी राशिफल पढ़ कर अपने दैनिक कार्य और योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आप हमारे राशिफल में सकारात्मक, नकारात्मक, नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार और दोस्तों के साथ संबंध, स्वास्थ्य और दिन भर में आपके साथ कैसी-कैसी घटनाएं घटित हो सकती हैं, इसका भविष्यफल पढ़ सकते हैं, ताकि आप आज के राशिफल (Today’s Horoscope in Hindi) की सहायता से हर उतार-चढ़ाव के लिए पहले से तैयार हो सके।
तो चलिए जानते हैं आज के दिन आपकी किस्मत के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं। (12 नवंबर 2020 का राशिफल )
दिवाली पर ऐसे सपने दिखाई दें तो समझिए माता लक्ष्मी की हो गई कृपा, जल्द हो सकतें हैं मालामाल
Table of Contents
मेष
मेष राशि वाले लोगों के व्यक्तित्व में आज निखार आएगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कामकाज की योजनाओं को आप पूरा करेंगे। आपका मन शांत रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में आपका अनुभव काम आ सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बने रहेंगे। व्यापार में लाभ मिलने की स्थिति बन रही है। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य में हल्की-फुल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 1
मेष राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें
वृषभ
वृषभ राशि वाले लोग आज कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आपको आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने अधूरे सपनों को साकार करने की पूरी कोशिश करेंगे। इस राशि के लोग कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। आप अपने व्यापार में कुछ नया करने की योजना बनाएंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज में व्यस्त होने के बावजूद भी आप अपने परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध बने रहेंगे। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आपको परेशान होना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 2
वृषभ राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें
मिथुन
मिथुन राशि वाले लोगों का आज मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक रहेगा। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। जरूरतमंद लोगों की भलाई कर सकते हैं। किसी करीबी रिश्तेदार से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आपको अपने व्यवहार में धैर्य और संयम बनाकर रखना होगा। कार्य क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को शुभ नतीजे मिल सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें
कर्क
कर्क राशि वाले लोगों के घरेलू सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। परिवार से संबंधित कोई चिंता दूर हो सकती है। भाई-बहनों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। कार्य क्षेत्र में अभी कुछ बेहतर परिणाम मिलने की संभावना नहीं है। आप अपनी कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी कंपनी में नौकरी मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। मौसम परिवर्तन होने के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 7