शुक्रवार को मां संतोषी इन 6 राशियों पर रहेंगी मेहरबान, जीवन के कष्ट होंगे कम
Daily Horoscope 13 November 2020, Daily Horoscopes 13 November 2020, Free Horoscope, Horoscope Friday 13 November 2020, Horoscope November 13, Horoscopes 13 November 2020, Today Horoscope 13 November 2020
आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal 13 November 2020- हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया गया है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आप अपनी राशिफल पढ़ कर अपने दैनिक कार्य और योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आप हमारे राशिफल में सकारात्मक, नकारात्मक, नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार और दोस्तों के साथ संबंध, स्वास्थ्य और दिन भर में आपके साथ कैसी-कैसी घटनाएं घटित हो सकती हैं, इसका भविष्यफल पढ़ सकते हैं, ताकि आप आज के राशिफल (Today’s Horoscope in Hindi) की सहायता से हर उतार-चढ़ाव के लिए पहले से तैयार हो सके। तो चलिए जानते हैं आज के दिन आपकी किस्मत के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं। (13 नवंबर 2020 का राशिफल )
मेष
मेष राशि वाले लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने की संभावना बन रही है। आपका दृढ़ निश्चय आपको लगातार कामकाज में सफलता दिला सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आप सलाह दे सकते हैं जिसका आपको अच्छा फायदा देखने को मिलेगा। कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आज खानपान पर थोड़ा काबू रखना होगा अन्यथा गैस और कब्ज जैसी शिकायत उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 5
मेष राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें
वृषभ
वृषभ राशि वाले लोग अपने कामकाज आसानी से पूरे करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। इस राशि के लोग किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में आपको लाभ मिलने की संभावना है। कार्य प्रणाली में सुधार आएगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आज कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी
भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें
मिथुन
मिथुन राशि वाले लोगों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है। बड़े बुजुर्गों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। माता-पिता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। बिजनेस में उतार-चढ़ाव आ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आप थोड़ा संभल कर रहें। बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में आपको सफलता हासिल होगी। मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 9
मिथुन राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें
कर्क
कर्क राशि वाले लोगों को आज आर्थिक लाभ मिलने की संभावनाएं है। पुराने कामों में लाभ मिल सकता है। आपकी पुरानी योजनाएं सफल होंगी। नजदीकी रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है। आपकी रुकी हुई पेमेंट वापस मिल सकती है। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं। पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहेगा। प्रेम जीवन की परेशानियां दूर होंगी। आज आपका स्वास्थ्य मिलाजुला रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 3