Rashifal 15 November 2020: आज इन 8 राशियों की बदलेगी किस्मत की लकीरें, धन लाभ की है संभावना

Share

Daily Horoscope 15 November 2020, Daily Horoscopes 15 November 2020, Free Horoscope, Horoscope Friday 15 November 2020, Horoscope November 15, Horoscopes 15 November 2020, Today Horoscope 15 November 2020
आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal 15 November 2020- हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया गया है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आप अपनी राशिफल पढ़ कर अपने दैनिक कार्य और योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आप हमारे राशिफल में सकारात्मक, नकारात्मक, नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार और दोस्तों के साथ संबंध, स्वास्थ्य और दिन भर में आपके साथ कैसी-कैसी घटनाएं घटित हो सकती हैं, इसका भविष्यफल पढ़ सकते हैं, ताकि आप आज के राशिफल (Today’s Horoscope in Hindi) की सहायता से हर उतार-चढ़ाव के लिए पहले से तैयार हो सके। तो चलिए जानते हैं आज के दिन आपकी किस्मत के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं। (15 नवंबर 2020 का राशिफल )

मेष

मेष राशि वाले लोगों की मुलाकात विशिष्ट लोगों से हो सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी। घर-परिवार में किसी विशेष मुद्दे को लेकर विचार विमर्श होने की संभावना नजर आ रही है। परिवार के सभी लोग आपके फैसले से सहमत होंगे। प्रॉपर्टी के कामों में आपको लाभ मिल सकता है। बच्चों की तरफ से परेशानियां कम होंगी। व्यापार संबंधित योजनाएं बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति लापरवाही करने से बचना होगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

भाग्यशाली रंग- पीला 

भाग्यशाली अंक- 3

मेष राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें

वृषभ

वृषभ राशि वाले लोगों का आज का दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। घर में रिश्तेदारों के आगमन से चहल-पहल बनी रहेगी। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। बच्चों की तरफ से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस राशि के लोग अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा गुम होने की आशंका बन रही है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप काम के सिलसिले में किसी के ऊपर ज्यादा भरोसा मत कीजिए। आप अपने काम स्वयं पूरे करें। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन की चल रही परेशानियां दूर होंगी। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

भाग्यशाली रंग- सफेद 

भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें

मिथुन

मिथुन राशि वाले लोगों की अधूरी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन के प्रति आप काफी गंभीर नजर आएंगे। आप प्रेम विवाह कर सकते हैं। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा। धन संबंधित मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। घर-परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आज वाहन चलाते समय सावधान रहने की आवश्यकता है अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है।

भाग्यशाली रंग- लाल 

भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें

कर्क

कर्क राशि वाले लोगों को आज अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रॉपर्टी से संबंधित खरीद-बिक्री की योजना बन सकती है। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेंगे। कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से बेहद खुश रहेंगे। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। आपको किसी करीबी रिश्तेदार से उपहार मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज 

भाग्यशाली अंक- 5

कर्क राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें

अगले पेज पर बाकी राशियों के बारे में देखें

Share