Aaj Ka Rashifal 18 November 2020: आज गणेश जी इन 8 राशियों पर होंगे मेहरबान, मिलेंगे फायदे

Share

आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal 18 November 2020 – हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया गया है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आप हमारे राशिफल में सकारात्मक, नकारात्मक, नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार और दोस्तों के साथ संबंध, स्वास्थ्य और दिन भर में आपके साथ कैसी-कैसी घटनाएं घटित हो सकती हैं, इसका भविष्यफल पढ़ सकते हैं, ताकि आप आज के राशिफल (Today’s Horoscope in Hindi @ acchijankaari.in) की सहायता से हर उतार-चढ़ाव के लिए पहले से तैयार हो सके। तो चलिए जानते हैं (18 नवंबर 2020 का राशिफल )

आज का राशिफल 18 नवंबर 2020 | Horoscope 18 November 2020 Hindi

मेष

मेष राशि वाले लोगों की आज नए-नए कामों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। रुके हुए काम प्रगति पर आएंगे। भविष्य के लिए आप पैसा इकट्ठा आसानी से कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत रहेगी। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। संगीत के क्षेत्र में रुझान वाले लोगों को लाभ मिलने की संभावना है।

मेष राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें

वृषभ

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की तबीयत खराब हो सकती है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। बाहर के खानपान से बच कर रहना होगा। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बच्चों की तरफ से अचानक खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार अच्छा चलेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी।

वृषभ राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें

मिथुन

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम रहेगा। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। कुछ कामों का आपको मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की तारीफ होगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सेहत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी की मदद से आपको लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा।

मिथुन राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें

कर्क

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। काम धंधे में आपका मन लगेगा। रुकी हुई योजनाएं प्रगति पर आ सकती हैं। नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो जांच पड़ताल जरूर करें। घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। बच्चों की तबीयत को लेकर आपकी चिंता बढ़ेगी, इसलिए आप इनकी सेहत पर ध्यान दीजिए। शाम के समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें

अगले पेज पर बाकी राशियों के बारे में देखें

Share